लखनऊ

लखनऊ-कानपुर का सफर होगा मुश्किल, 9 जून से कैंसिल रहेंगी ये ट्रेन; जानें क्या है वजह

मानकनगर और ऐशाबाग रूट पर नई रेल लाइन की कमीशनिंग के कार्य के चलते लखनऊ-कानपुर रूट की कई ट्रेनों को 9 से 14 जून के बीच कैंसिल किया गया है। वहीं कई ट्रेने 1 से 3 घंटे की देरी से चलेंगी।

Image

लखनऊ-कानपुर रूट पर 9 जून से कैंसिल रहेंगी ट्रेने

Photo : iStock

कानपुर-लखनऊ रूट की कई ट्रेनों को कैंसिल किया गया है। 9 जून से 14 जून तक ये ट्रेनें कैंसिल रहेंगी। दरअसल मानकनगर और ऐशाबाग रूट पर नई रेल लाइन के दोहरीकरण का पूरा कर लिया गया है। अब, यहां कमीशनिंग का कार्य किया जाना है। रेल लाइन के कमीशनिंग के कार्य के चलते लखनऊ से चलने वाली झांसी और मेरठ इंटरसिटी सहित करीब 14 ट्रेनों को कैंसिल किया गया है। जागरण की एक रिपोर्ट के अनुसार, कमीशनिंग का कार्य पूरा होने के बाद इन स्टेशनों पर जाने वाली ट्रेनों को अब सिंगल लाइन सेक्शन पर रुकना नहीं पड़ेगा। इस बीच कानपुर और लखनऊ जाने वाले लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। यदि आप भी 9 जून से 14 के बीच लखनऊ या कानपुर जाने की तैयारी कर रहे हैं या इन रूटों पर किसी अन्य स्थान पर जाने की योजना है, तो कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट जरूर चेक करें। कहीं आपकी ट्रेन भी तो इसमें शामिल नहीं है।

ये ट्रेनें रहेंगी कैंसिल

ट्रेन संख्या

ट्रेन का नाम कैंसिल तिथि07305 श्री सिद्धारूढ़ा स्वामीजी हुबली- गोमतीनगर स्पेशल 9 जून11109 वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन (झांसी)-लखनऊ जंक्शन इंटरसिटी 9 से 14 जून11110 लखनऊ जंक्शन- वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन (झांसी) इंटरसिटी 9 से 14 जून22453 लखनऊ जंक्शन -मेरठ राज्यरानी एक्सप्रेस 9 से 14 जून07306 गोमतीनगर -श्री सिद्धारूढ़ा स्वामीजी हुबली स्पेशल 11 जून22454 मेरठ- लखनऊ जंक्शन राज्यरानी एक्सप्रेस9 से 14 जून12180 आगरा-लखनऊ इंटरसिटी9 से 14 जून12179 लखनऊ-आगरा इंटरसिटी9 से 14 जून07389 बेलगावि-गोमतीनगर स्पेशल 9 जून07390 गोमतीनगर - बेलगावि स्पेशल11 जून05325 छपरा -आनंद विहार स्पेशल10 जून05324 आनंद विहार-छपरा स्पेशल 11 जून05305 छपरा-आनंद विहार11 जून05306 छपरा-आनंद विहार 11 जून, 12 जून

ऐशबाग स्टेशन के स्थान पर चारबाग पहुंचेगी ट्रेन

जागरण की रिपोर्ट के अनुसार, कई ट्रेनें ऐशबाग स्टेशन के स्थान पर चारबाग आएंगी। वो ट्रेन इस प्रकार है -

02576 गोरखपुर-हैदराबाद 9 जून
22533 गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस 10 जून
22531 छपरा-मथुरा एक्सप्रेस 10, 12 और 14 जून
15046 ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस 9 जून
15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस 10, 12 और 12 जून
15084 फर्रुखाबाद-छपरा एक्सप्रेस 11 और 13 जून
12566-12565 बिहार संपर्कक्रांति एक्सप्रेस 11 और 13 जून
22537 गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस 11 जून से 13 जून
02563 बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल 11 से 14 जून
02564 नई दिल्ली-बरौनी स्पेशल 11 से 13 जून
02569 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल 11 से 14 जून
02570 नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल 11 से 14 जून
12592 यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस (10 जून)
12589 गोरखपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस12 जून
15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस 11 से 13 जून
12226 दिल्ली-आजमगढ़ कैफियात एक्सप्रेस11 से 13 जून
22532 मथुरा-छपरा एक्सप्रेस 12 जून
15045 गोरखपुर-ओखा एक्सप्रेस13 जून
05304 महबूबनगर-गोरखपुर स्पेशल10 जून
05053 गोरखपुर-बांद्रा स्पेशल 14 जून

कम दूरी पर निरस्त होंगी ट्रेनें

गाड़ी संख्या 19715 जयपुर-गोमतीनगर एक्सप्रेस ट्रेन कानपुर में 9 जून और 11 जून निरस्त होगी। वापसी में ट्रेन की संख्या बदलकर 19716 हो जाएगी। गोमती नगर-जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन 10 और 12 जून को कानपुर से रवाना होगी।

देर से चलेंगी ये ट्रेनें

10 जून को 12017 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सीतापुर जंक्शन एक्सप्रेस 4 घंटे लेट चलेगी।

11 जून को 12108 सीतापुर जंक्शन-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 3 घंटे लेट चलेगी।

11 जून को 15203 बरौनी-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस 1 घंटा लेट रहेगी।

12 जन को 15205 लखनऊ जंक्शन-जबलपुर एक्सप्रेस 15 मिनट देर से चलेगी।

13 जून को 15054 लखनऊ जंक्शन-छपरा एक्सप्रेस ट्रेन 1 घंटा देर से चलेगी।

13 जून को 15205 लखनऊ जंक्शन-जबलपुर एक्स्प्रेस 3 घंटा लेट चलेगी

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article