लखनऊ

अमेठी में कार ने बाइक को मारी टक्कर, फिर खुद पेड़ से टकराई, चार लोगों की मौत और पांच घायल

अमेठी में आज एक कार बाइक से टकराने के बाद पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। घायलों में से तीन को लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है और दो इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

Image

अमेठी में कार और बाइक की टक्कर

Amethi Road Accident: अमेठी जिले के मुंशीगंज क्षेत्र में रविवार को एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसके बाद खुद एक पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

मृतकों की पहचान

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि मुंशीगंज थाना क्षेत्र के आजाद नगर में जामो-भादर मार्ग पर एक कार के सामने अचानक मोटरसाइकिल आ गई, जिससे कार और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हुई और फिर कार एक पेड़ से जा टकराई। उन्होंने बताया कि इस हादसे में सुल्तानपुर के कुड़वार इलाके की रहने वाली शबनम (35), वंदना पाठक (29), दुर्गेश उपाध्याय (35) तथा एक अज्ञात महिला की मौत हो गई।

तीन घायलों को लखनऊ किया गया रिफर

सूत्रों के मुताबिक दुर्घटना में पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए उनमें से तीन को लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है, दो अन्य लोगों का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article