लखनऊ

मुरादाबाद-लखनऊ हाइवे पर तेज रफ्तार का कहर! बेकाबू बस ने मारी ऑटो को टक्कर, 5 की दर्दनाक मौत

मुरादाबाद-लखनऊ हाइवे पर एक भयंकर सड़क हादसा हुआ, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। हादसा तब हुआ जब अनियंत्रित रोडवेज बस ने सवारियों से भरे ऑटो को टक्कर मार दी। यह दुर्घटना उस परिवार के साथ हुई, जो शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था।

Image

मुरादाबाद-लखनऊ हाईवे पर बड़ा हादसा

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Moradabad-Lucknow Highway Accident: मुरादाबाद-लखनऊ हाइवे पर एक भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब अनियंत्रित रोडवेज बस ने सवारियों से भरे ऑटो को टक्कर मार दी। यह घटना थाना कटघर क्षेत्र के हाइवे पर हुई।

जानकारी के अनुसार, मृतक सभी कुंदरकी थाना क्षेत्र के अब्दुल्लाहपुर निवासी हैं और हादसा उस परिवार के लोगों के साथ हुआ जो किसी शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। हादसे के बाद हाइवे पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों में एक बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही एसपी सिटी मौके पर पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article