लखनऊ

Lucknow to Ayodhya Train: लखनऊ से ये ट्रेनें पहुंचाएंगी अयोध्या, जानें क्या है इनका समय और किराया

Lucknow to Ayodhya Train: अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए दूर-दूर से लोग यहां आ रहे हैं। अगर आप भी अयोध्या जाना चाहते हैं, तो इसके लिए हम आपको बेस्ट रूट और उसका किराया बताएंगे।

Image

वंदे भारत ट्रेन (फोटो साभार - ट्विटर)

Lucknow to Ayodhya Train: अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह हैं जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। यह एक ऐतिहासिक पल होने वाला है, जिसका हर कोई हिस्सा बनना चाहता है। हर रामभक्त इस मौके पर रामलला के दर्शन करना चाहता है और उनका आशीर्वाद पाना चाहता है। इस पावन अवसर पर दूर-दूर से लोग अयोध्या आने वाले हैं। रामलला के दर्शन के लिए लखनऊ से भी बहुत से लोग अयोध्या जाएंगे। अगर आप भी लखनऊ से अयोध्या जाने की तैयारी कर रहे हैं तो इसके लिए हम आपको बेस्ट रूट बताने वाले हैं।

लखनऊ से अयोध्या जाने के रास्ते

लखनऊ से अयोध्या की दूरी करीब 135 किमी है। यहां आप ट्रेन से आराम से जा सकते हैं। ट्रेन से यह चंद घंटों का ही सफर होगा। ट्रेन के अलावा बस के रास्ते भी यहां पर आ सकते हैं। लखनऊ से अयोध्या की दूरी आप कैब या कार से भी कर सकते हैं। कार से आप करीब तीन घंटों में लखनऊ से अयोध्या पहुंच जाएंगे।

इन ट्रेनों से जाएं अयोध्या

अयोध्या से लखनऊ जाने के लिए बहुत सी ट्रेनें आपको मिल जाएंगी। इनमें से एक वंदे भारत एक्सप्रेस भी है। अगर आपको कम समय में लखनऊ से अयोध्या जाना है, तो इसके लिए आप 22550 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ सकते हैं। यह सिर्फ 1 घंटा 58 मिनट में आपको अयोध्या पहुंचा देगी। यह लखनऊ से शाम 7:15 मिनट पर चलती है और रात 9:13 बजे अयोध्या पहुंचती है। शनिवार को छोड़कर यह हर दिन चलती है। इसके अलावा आप कैफियत सुपरफास्ट एक्सप्रेस, अयोध्या एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस, दून एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें चलती हैं।

अयोध्या जाने के लिए ट्रेन का किराया

लखनऊ से अयोध्या के लिए एक्सप्रेस ट्रेनों का किराया स्लीपर कोच के लिए 150 के करीब है, वहीं एसी कोच के लिए इसका किराया करीब 500 रुपये प्रति व्यक्ति है। सुपरफास्ट ट्रेनों के लिए स्लीपर कोच का किराया 200 के करीब है, वही एसी कोच के लिए इसका किराया 550 के ऊपर है। वंदे भारत ट्रेन से जाने के लिए आपको करीब 700 रुपये टिकट के लिए देने होंगे।

बस से कैसे जाएं अयोध्या

अगर आप रोडवेज बस से अयोध्या जाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको लखनऊ के आलमबाग बस अड्डा जाना होगा। वैसे तो लखनऊ में तीन बस अड्डे हैं, इनमें पहला कैसरबाग बस अड्डा, दूसरा चारबाग बस अड्डा और तीसरा हाईटेक आलमबाग बस अड्डा है। लेकिन अयोध्या के लिए आपको सिर्फ आलमबाग बस अड्डे से बसें मिलेंगी। यहां से आप एसी या नॉन एसी बस पकड़ सकते हैं। एसी बसों के लिए आपको करीब 500 रुपये प्रति व्यक्ति किराया देना होगा। वहीं नॉन एसी बसों का किराया 300 रुपये के करीब है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!