लखनऊ

Railway News: जरूरी खबर! लखनऊ-पुणे समेत ये छह ट्रेनें 30 नवंबर तक रद्द, देख लीजिए लिस्ट

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 25, 2022, 04:40 PM IST

Indian Railway: झांसी-कानपुर रूट के बीच उसगांव से कालपी रेलखंड के बीच नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते झांसी-लखनऊ इंटर सिटी समेत कई गाड़ियां निरस्त रहेंगी। इसके अलावा, 23 सवारी गाड़ियां वैकल्पिक रास्ते से चलाई जाएंगी। इस ट्रैक पर रेल यातायात 30 नवंबर तक प्रभावित रहेगा।

Image

30 नवंबर तक रद्द रहेंगी छह ट्रेनें

KEY HIGHLIGHTS
  • रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर
  • लखनऊ-पुणे समेत छह ट्रेनें 30 नवंबर तक रहेंगी रद्द
  • बदले मार्ग से आवामगन करेंगी आठ ट्रेनें

Indian Railway: रेल यात्रियों के लिए अहम खबर है। वीरांगना लक्ष्मीबाई से कानपुर सेंट्रल के बीच स्थित ऊसरगांव-काल्पी-चौरांह के पास नान इंटरलॉकिंग कार्य के कारण ट्रैफिक ब्लॉक किया गया है। इसके चलते 25 से 30 नंवबर के बीच लखनऊ से पुणे सहित छह रेल गाड़ियां निरस्त रहेंगी। जबकि आठ ट्रेनें बदले मार्ग से आवामगन करेंगी। इसके साथ ही 25 से 30 नवंबर तक ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस और बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस बदले रूट से कानपुर सेंट्रल-इटावा-ऊडी मोड-ग्वालियर के रास्ते रफ्तार पकड़ेंगी।

इसके अलावा 30 नवंबर को चेन्नई सेंट्रल से लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस बदले रास्ते से वीरांगना लक्ष्मीबाई-आगरा कैंट-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जाएगी। झांसी रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि, यह काम 30 नवंबर तक चलेगा।

ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त

अहमदाबाद-दरभंगा साप्ताहिक एक्सप्रेस 25 नवंबर को कैंसिल की गई है। 28 नवंबर को दरभंगा-अहमदाबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस नहीं चलेगी। 29 नवंबर को पुणे से लखनऊ जंक्शन साप्ताहिक एक्सप्रेस पटरियों पर नहीं दौड़ेगी। 30 नवंबर को लखनऊ जंक्शन-पुणे साप्ताहिक एक्सप्रेस नहीं चलेगी। 30 नवंबर को लखनऊ जंक्शन से वीरांगना लक्ष्मीबाई एक्सप्रेस रफ्तार भरेगी। एक दिसंबर को लखनऊ जंक्शन-पुणे साप्ताहिक एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

ये गाड़ियां बदले रास्ते से चलेंगी

25 से 30 नवंबर तक ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस और बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस बदले रास्ते से कानपुर सेंट्रल-इटावा-ऊडी मोड-ग्वालियर के मार्ग पर दौड़ेगी। 30 नवंबर को चेन्नई सेंट्रल से लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस परिवर्तित रूट से वीरांगना लक्ष्मीबाई-आगरा कैंट-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलेगी। 25, 26, 28 और 29 नवंबर को पनवेल-गोरखपुर और 30 नवंबर को गोरखपुर-बांद्रा परिवर्तित मार्ग कानपुर सेंट्रल-इटावा-ऊडी मोड-ग्वालियर के रास्ते रफ्तार भरेगी। 29 नवंबर को छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस बदले रूट से वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन-मानिकपुर-प्रयागराज जंक्शन के रास्ते फर्राटा भरेगी।

परिवर्तित मार्ग से चलेंगी यह ट्रेनें

25 नवंबर को हैदराबाद-गोरखपुर और 27 नवंबर को गोरखपुर-हैदराबाद बदले हुए रास्ते से कानपुर सेंट्रल-आगरा कैंट-वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन के रास्ते ट्रैक पर दौड़ेगी। 26 और 28 नवंबर को लोकमान्य तिलक सीतापुर के परिवर्तित रूट वीरांगना लक्ष्मीबाई-ग्वालियर-ऊडी मोड-इटावा-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जाएगी। 25 और 27 नवंबर को चलने वाली गोरखपुर-कोचुवेली और 30 नवंबर को गोरखपुर-सिकंदरबाग कानपुर सेंट्राल-आगरा कैंट-वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन के रास्ते चलाई जाएगी। 28 नवंबर को बरौनी-एर्नाकूलम और 26 नवंबर को गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस, 28 नवंबर को गोरखपुर-यशवंतपुर परिवर्तित मार्ग कानपुर सेंट्रल-आगरा कैंट-वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन के रास्ते चलेगी।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article