लखनऊ

Lucknow News: लखनऊ में 10 साल बाद बढ़े सर्किल रेट, 1 अगस्त से जमीन-मकान होंगे महंगे

लखनऊ में 10 साल बाद डीएम सर्किल रेट में बढ़ोत्तरी की जा रही है। नया रेट जारी कर दिया किया गया है, जोकि 1 अगस्त से लागू किया जाएगा। इसके अनुसार कृषि भूमि पर 15%, व्यावसायिक भूमि पर 25% और बहुमंजिला इमारतों पर 20% और दुकान, कार्यालय व गोदामों के सर्किल रेट में औसतन 20% इजाफा किया गया है।

Image

लखनऊ (फाइल फोटो)

Lucknow Circle Rate: लखनऊ में 10 साल बाद नया डीएम सर्किल रेट प्रस्तावित किया गया है। नए सर्किल रेट के तहत कृषि भूमि पर 15%, व्यावसायिक जमीन पर 25% और बहुमंजिला इमारतों की दरों में 20% की बढ़ोतरी की गई है। वहीं दुकान, कार्यालय और गोदाम जैसी संपत्तियों पर औसतन 20% तक सर्किल रेट बढ़ाए गए हैं। यह संशोधित दरें 1 अगस्त से प्रभाव में आएंगी। हालांकि इसके प्रभाव में आने से पहले आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा।

साल 2015 में हुई थी सर्किल रेट की बढ़ोत्तरी

लखनऊ में इससे पहले 2015 में सर्किल रेट की बढ़ोत्तरी की गई थी। उस समय कुछ जगहों पर दुकान, गोदाम और ऑफिस के रेट अन्य इलाकों की तुलना में काफी कम थे। इस बार ऐसे इलाकों पर 40% तक बढ़ोत्तरी कर समानता लाई गई है।

आपत्ति या सुझाव दर्ज कराने का समय

प्रस्तावित सर्किल रेट अपनी आपत्तियां या सुझाव देने के लिए संबंधित लोग 2 से 17 जुलाई तक सुबह 10 से शाम 5 बजे तक उप निबंधक कार्यालय या सहायक महानिरीक्षक कार्यालय में जा सकते हैं। ईमेल के जरिये भी प्रतिक्रिया भेजी जा सकती है। इसके लिए ई-मेल aiglko01@gmail.com या aiglko02@gmail.com पर करना होगा।। 17 जुलाई तक सभी आपत्तियों का निस्तारण कर दिया जाएगा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article