लखनऊ

लखनऊ में आज बत्ती गुल, मरम्मत कार्य के चलते न्यू कैंपस से राजाजीपुरम तक होगी बिजली कटौती

लखनऊ में आज कई इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। इस दौरान फीडरों और ट्रांसफॉर्मरों की मरम्मत और रखरखाव का कार्य किया जाएगा। जिसके चलते न्यू कैंपस, हनुमान सेतु, कमता, महानगर, राजाजीपुरम समेत कई इलाकों में बिजली संकट का सामना करना पड़ सकता है।

Image

सांकेतिक फोटो - (istock)

Lucknow Power Cut: लखनऊ के कई इलाकों में सोमवार को बिजली कटौती रहेगी। लेसा (LESA) द्वारा आरडीएसएस योजना के तहत फीडरों और ट्रांसफॉर्मरों की मरम्मत की जाएगी। जिसके चलते हनुमान सेतू, महानगर, न्यू कैंपस समेत कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस कारण लाखों लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। लेसा ने बताया है कि यह मरम्मत कार्य जरूरी रखरखाव और भविष्य में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए किया जा रहा है। इन इलाकों में कुल मिलाकर एक लाख से अधिक उपभोक्ताओं रहते हैं। लेसा ने नागरिकों से अपील की है कि वे पहले से ही जरूरी तैयारियां पहले से कर लें।

बिजली कटौती से प्रभावित रहने वाले इलाके

न्यू कैंपस उपकेंद्र: सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली कटौती रहेगी। इस दौरान नहर रोड, कमला रेजीडेंसी, पिंक सिटी, तिवारीपुर, सीता विहार, सुंदर विहार, सैदपुर जागीर, प्रयागनगर, मुस्लिम नगर, शुक्ला चौराहा इलाके बिजली संकट से प्रभावित हो सकते हैं।

निराला नगर: 10 बजे से 2 बजे तक बिजली गुल रहेगी। इस दौरान चंद्रशेखर पार्क, मधुबन गेस्ट हाउस और चांदगंज गार्डेन इलाके प्रभावित रहेंगे।

महानगर: 10 बजे से 5 बजे तक बिजली कटौती रहेगी। जिससे बादशाह नगर और सचिवालय कॉलोनी में बिजली संकट का सामना करना पड़ सकता है।

कमता: 11 बजे से 2 बजे तक बिजली कटी रहेगी। जिससे यमुना विहार, गौरव विहार, नंदी विहार, गोमती विहार, रेल विहार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और आरके पुरम में बत्ती गुल रहेगी।

राजाजीपुरम: 10 बजे से 4 बजे तक आंशिक रूप से बिजली कटौती रहेगी।

हनुमान सेतु: 10 बजे से 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!