लखनऊ

Lucknow: दूध वितरक को गोली मार कर लूट के मामले का सीसीटीवी से हुआ पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 14, 2022, 05:06 PM IST

Lucknow News: दूध के डीलर को गोली मारकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए हैं। साथ ही वारदात का पर्दाफाश कर दिया है। यह वारदात 13 अक्टूबर को हुई थी। पुलिस टीम ने 40 सीसीटीवी फुटेज खंगाले थे। जिसके बाद बदमाश गिरफ्तार किए गए हैं।

Image

पुलिस की गिरफ्त में वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • लखनऊ में दूध वितरक को गोली मार कर लूट करने वाले दो गिरफ्तार
  • पुलिस ने मामले का पर्दाफाश किया, 13 अक्टूबर को हुई थी लूट
  • मां ने बेटे के अपहरण का आरोप लगाया, खुद भी हुई फरार

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पारा इलाके की आदर्श विहार कॉलोनी में बीते 13 अक्टूबर को नामी डेरी कंपनी के वितरक से हुई लूटपाट का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाशों के पास से वारदात में इस्तेमाल बाइक, देशी तमंचा, कारतूस और 10 हजार रुपये बरामद किए हैं। वारदात में शामिल दो आरोपियों को आठ नवंबर को गोमती नगर पुलिस ने अरेस्ट किया था। आपको बता दें कि, डेरी कंपनी के वितरक कुलदीप मिश्रा (27) को गोली मारकर बदमाशों ने 50 हजार रुपये लूटने की वारदात को अंजाम दिया था। वारदात से पहले बदमाशों ने रैकी की थी।

जॉइंट सीपी पीयूष मोर्डिया के अनुसार, न्यू काशीराम कॉलोनी के रहने वाले आरोपी दीपक सिंह (28) के पिता की सब्जी की दुकान और अमर (20) की मां की परचूने की दुकान है। दोनों आरोपी अक्सर एक-दूसरे की दुकान पर मुलाकात करते थे। दूध वितरक कुलदीप मिश्रा दूध के कलेक्शन के लिए एक दुकान पर जाता था।

घर से 300 मीटर दूर वारदात को दिया अंजाम

अमर और दीपक ने दोस्त हारुन को यह बात बताई। हारुन ने रंजीत के साथ रेकी की। उन्होंने दीपक को जानकारी दी कि, दो से तीन लाख का रोजाना कलेक्शन होता है। हारुन ने दीपक से अमर के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने का प्लान तैयार किया। हारुन ने ही बाइक और तमंचा दिया था। 13 अक्टूबर को आरोपी दीपक और अमर ने कुलदीप मिश्रा का पीछा किया और आदर्श विहार कॉलोनी में घर से 300 मीटर पहले ही गोली मारकर 50 हजार से भरा बैग लूटा और फरार हो गए। इसके बाद दोनों उन्नाव के जुनाबगंज पहुंचे। यहां दीपक और अमर ने हारुन को बैग दिया। हारुन और रंजीत ने अमर और दीपक को लूट के 20 हजार रुपये दिए।

बेटे का अपहरण का आरोप लगाते हुए रोने लगी मां

इंस्पेक्टर पारा दधिबल के अनुसार, वारदात के बाद पुलिस टीम ने 40 सीसीटीवी फुटेज खंगाले थे। पुलिस को नहरिया चौराहे पर आईटीएमएस कैमरे में दो संदिग्ध दिखाई दिए। आगे की फुटेज देखी तो दोनों संदिग्ध काशीराम कॉलोनी की ओर गए। पुलिस फोटो लेकर पूछताछ करते हुए आरोपी अमर की मां के पास पहुंची। पुलिस ने फोटो दिखाया उसने पहचान लिया। मां ने दीपक पर अपहरण का आरोप लगाया और रोने लगी। दूसरे दिन महिला फरार हो गई। हालांकि रविवार को पुलिस ने अमर और उसके साथी दीपक सिंह को मौदा मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही लूटी रकम में से दस हजार की नकदी, तमंचा, बाइक और अन्य सामान बरामद कर लिया। एसीपी ने बताया कि, हारुन और रंजीत दोनों मूल रूप से मोहनलालगंज के रहने वाले हैं। दोनों को गोमतीनगर पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम ने डकैती के आरोप में 8 नवंबर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article