लखनऊ

Lucknow: पूर्व आईएएस की पत्नी की हत्या मामले में तीन गिरफ्तार, ड्राइवर ने ही साजिश रचकर दिया था अंजाम

लखनऊ में पूर्व आईएएस की पत्नी की हत्या मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस घटना में उसके 13 साल पुराने ड्राइवर और उसके भाई समेत एक अन्य शामिल थे। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीनों को गिरफ्तार किया है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : PTI

Lucknow Crime News: यूपी की राजधानी लखनऊ में पूर्व आईएएस की पत्नी की हत्या में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। यूपी पुलिस ने हत्या में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन तीनों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने पूर्व आईएएस के ड्राइवर अभिषेक और उसके भाई रवि व एक अन्य को गिरफ्तार किया है। ये तीनों पूर्व आईएएस देवेंद्र दुबे की पत्नी की हत्या में शामिल थे।

पूर्व आईएएस की पत्नी की हत्या

बता दें कि हाल ही में लखनऊ में पूर्व आईएएस के घर लूट के वारदात को अंजाम दिया गया था। इस दौरान पूर्व आईएएस की पत्नी ने लूटते हुए आरोपियों को देख लिया था, जिसके बाद तीनों ने उसकी हत्या कर दी थी। अब पुलिस ने लखनऊ के गाजीपुर इलाके में मुठभेड़ के दौरान तीनों को गिरफ्तार किया है। ये तीनों कल्याण अपार्टमेंट में छिपे हुए थे।

मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार

डीसीपी नॉर्थ ने बताया कि बीते दिनों हत्या और लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था, जिसके बाद लखनऊ के गाजीपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। पुलिस अधिकारी ने बताया ने इस घटना का खुलासा करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि इसमें शामिल मुख्य आरोपी अभिषेक द्वारा बताए गए जगह पर पुलिस सामान ढूंढ़ने गई थी, तभी मुठभेड़ हो गई।

मुठभेड़ में हेड कांस्टेबल, आरोपी घायल

पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में गाजीपुर थाने के एक हेड कांस्टेबल को गोली लगी, जिसमें वह घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मुख्य आरोपी अभिषेक भी घायल हो गया, जिसका इलाज जारी है। बता दें कि पूर्व आईएएस के 13 साल पुराने ड्राइवर अभिषेक ने अपने भाई और एक अन्य के साथ लूट की साजिश रची और फिर इस घटना को अंजाम दिया गया।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

Police-Students Clash: 28 नामजद-900 अज्ञात के खिलाफ 3 FIR दर्ज, गिरिडीह और हजारीबाग में पुलिस-छात्रों में झड़प के मामले में पुलिसिया कार्रवाई

Police-Students Clash: 28 नामजद-900 अज्ञात के खिलाफ 3 FIR दर्ज, गिरिडीह और हजारीबाग में पुलिस-छात्रों में झड़प के मामले में पुलिसिया कार्रवाई