लखनऊ

Lucknow Double Murder: लखनऊ में खून से सना रिश्ता, दामाद ने किया सास-ससुर का मर्डर

Lucknow Murder: लखनऊ के आलमबाग इलाके में पारिवारिक विवाद के चलते दामाद ने सास-ससुर की हत्या कर दी। आरोपी अपने साथ चाकू लेकर ससुराल आया था। जहां बातचीत के दौरान विवाद बढ़ने पर उसने चाकू से दोनों पर वार किया और उनकी हत्या कर दी। वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया।

Image

लखनऊ में डबल मर्डर

Lucknow Double Murder: लखनऊ के आलमबाग इलाके में बुधवार को डबल मर्डर की वारदात सामने आई है। जहां घरेलू विवाद में दामाद ने अपने सास-ससुर की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पारिवारिक विवाद के बाद मायके आई पत्नी से बातचीत करने के लिए आरोपी जगदीप सिंह अपने ससुराल आया हुआ था। वह अपने साथ चाकू भी लेकर आया था। बातचीत के दौरान विवाद बढ़ने पर उसने अपने सास-ससुर को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी दामाद जगदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

अप्रैल से मायके रह रही थी पत्नी

पुलिस उपायुक्त (मध्य) आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि घटना जगदीप और उसकी पत्नी पूनम के बीच विवाद के बाद हुई। पूनम पिछले अप्रैल माह से घर छोड़कर आलमबाग में अपने मायके में रह रही थी। उन्होंने बताया, "बुधवार शाम जगदीप अपने ससुराल पहुंचा, जिसके बाद विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि जगदीप ने अपने सास-ससुर पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई।"

पत्नी पूनम की शिकायत पर केस दर्ज

मृतकों की पहचान 73 वर्षीय आशा देवी और 75 वर्षीय अनंतराम के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना के तुरंत बाद जगदीप को गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी ने बताया, "पूनम की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है और घटना की जांच की जा रही है।"

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article