लखनऊ

Lucknow News: लखनऊ में सीनियर्स का कहर! 11वीं के छात्र पर धारदार हथियार से हमला, चेहरे पर आई गंभीर चोटें

लखनऊ के हजरतगंज इलाके में 11वीं कक्षा के छात्र पर कथित तौर पर छह सीनियर छात्रों ने हमला कर दिया। ऑटो से घर लौटते समय छात्रों ने धारदार हथियार से उसपर हमला किया। जिसमें छात्र के चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। पीड़ित का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

Image

11वीं कक्षा के छात्र पर सीनियर्स ने किया हमला

Lucknow Crime News: लखनऊ के हजरतगंज इलाके में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई। जहां एक इंटर कॉलेज के 11वीं कक्षा के छात्र पर उसके सीनियर छात्रों ने कथित तौर पर हमला कर दिया। इन छात्रों ने धारदार हथियार से उसपर वार किया। इस हमले में छात्र के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

छात्र के घर लौटते वक्त हुआ हमला

पुलिस के अनुसार, यह घटना शुक्रवार दोपहर हजरतगंज इलाके में उस समय हुई जब 16 वर्षीय छात्र स्कूल से घर लौट रहा था। छात्र चार बाग इलाके में रहता है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, छात्र के पिता ने बताया कि जब उनका बेटा ऑटोरिक्शा से घर लौट रहा था, तभी कक्षा 12 के छह छात्रों ने ऑटो को रोककर उस पर हमला कर दिया। जिसमें छात्र के चेहरे पर चोटें आई हैं। उसे श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने संबंधित धाराओं में दर्ज की FIR

हजरतगंज पुलिस ने इस मामले में मारपीट और गंभीर चोट पहुंचाने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस मामले में पीड़ित छात्र, उसके सहपाठियों और स्कूल प्रशासन के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article