लखनऊ

Lucknow ANTF को मिली बड़ी सफलता, 10 लाख के नशीले पदार्थ के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

Lucknow News: यूपी के लखनऊ एएनटीएफ ने 10 करोड़ रुपये से अधिक के नशीले पदार्थ जब्त किए हैं। साथ ही इस मामले में शामिल 4 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। पुलिस ने बताया कि उन्होंने चार तस्करों को मॉर्फिन एवं एमडीएमए सहित नशीले पदार्थों के साथ पकड़ा है।

Image

10 लाख के नशीले पदार्थ के साथ चार तस्कर गिरफ्तार (फोटो - iStock)

Photo : iStock

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के मादक द्रव्य रोधी कार्य बल (Anti Narcotic Task Force - एएनटीएफ) ने लखनऊ में 10 करोड़ रुपये से ज्यादा मूल्य के नशीले पदार्थ बरामद कर चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। एएनटीएफ के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि लखनऊ स्थित उसकी टीम ने रविवार को ठाकुरगंज के गऊघाट इलाके से एक महिला समेत चार तस्करों को पकड़ा और मॉर्फिन एवं एमडीएमए सहित नशीले पदार्थों का जखीरा जब्त किया।

10 लाख के नशीले पदार्थ जब्त

उन्होंने बताया कि बरामद मादक पदार्थों की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 10 करोड़ 29 लाख रुपये से ज्यादा बतायी जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण और एएनटीएफ के महानिरीक्षक अब्दुल हमीद के निर्देश पर शुरू किये गये अभियान के तहत हुई इस कार्रवाई के दौरान तस्करों के पास से एक किलोग्राम मॉर्फिन, 252 ग्राम चरस, 5.5 किलो गांजा, छह ग्राम एमडीएमए, 79 हजार 530 रुपये नकद, चार मोबाइल फोन और एक कार बरामद की गयी है।

नशीले पदार्थों के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की पहचान आयुष निषाद (20), सूफियान (20), श्रवण कुमार निषाद (65) और नेहा निषाद (24) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि ये सभी लखनऊ के गऊघाट और वजीरबाग इलाके के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने के दौरान मोटे मुनाफे के लिए मॉर्फिन, चरस, गांजा और एमडीएमए जैसे नशीले पदार्थों की तस्करी और बिक्री करने की बात स्वीकार की है।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ ठाकुरगंज थाने में स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी तत्व (एनडीपीएस) अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। एएनटीएफ ने कहा कि नशीली दवाओं की आपूर्ति श्रृंखला के स्रोत और नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

(इनपुट - भाषा)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article