लखनऊ

Lucknow Airport: लखनऊ एयरपोर्ट पर बड़ा बदलाव, यात्री सफर से पहले जरूर ध्यान दें

लखनऊ एयरपोर्ट पर एक बड़ा बदलाव किया गया है। ऐसे अगर आप लखनऊ शहर के एयपोर्ट से यात्रा करने जा रहे हैं, तो आपको इसके बारे में जान लेना चाहिए। इसे 3 2,400 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। इसकी क्षमता हर साल 80 लाख यात्रियों को एक साथ ले जाने की है। वहीं दूसरे चरण के अंत तक यह क्षमता बढ़ कर प्रति वर्ष 1.3 करोड़ हो जाएगी-

Image

लखनऊ एयरपोर्ट पर बड़ा बदलाव

Photo : iStock

Lucknow: लखनऊ एयरपोर्ट पर एक बड़ा बदलाव किया गया है। ऐसे में अगर आप लखनऊ एयपोर्ट से विदेशी की यात्रा करने जा रहे हैं तो आपको इसके बारे में जान लेना चाहिए। जानकारी के मुताबिक सभी इंटरनेशनल एयरपोर्ट को 8 जून 2024 को रात 12:00 बजे से टर्मिनल एक से टर्मिनल तीन पर शिफ्ट किया जा रहा है। इन सभी एयरपोर्ट पर विदेशी उड़ानों का संचालन में बदलाव किया गया है। अब इंटरनेशनल एयरलाइंस की आवाजावी भी नए टर्मिनल-3 से होगी।

लखनऊ एयपोर्ट पर हुआ ये बदलाव

आपको बता दें कि इनमें इंडिगो एयरलाइंस, एयर इंडिया एक्सप्रेस, सऊदी एयरलाइंस, ओमान एयर, थाई एयर एशिया, फ्लाईनास, सलाम एयर और फ्लाई दुबई अपने सभी अंतरराष्ट्रीय परिचालन को टी-3 पर शिफ्ट करेंगी. उन्होंने बताया कि लखनऊ से जुड़े अंतरराष्टीय गंतव्य अबू धाबी, दुबई, शारजाह, दम्मम, रियाद, जेद्दा, मस्कट, रस अल खैमाह और बैंकॉक एयरलाइंस शामिल हैं। इमनें में फ्लाय दुबई, एयर इंडिया एक्सप्रेस और इंडिगो एयरलाइंस सुबह 6:00 बजे से 7:30 बजे के बीच टी-3 पर पहुंचने वाली पहली तीन उड़ानें भरी जाएंगी। वहीं फ्लाय दुबई 7:30 बजे टी-3 से रवाना होगी।

इतनी लागत से हुआ तैयार

जानकारी के अनुसार इसे 3 2,400 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। इसकी क्षमता हर साल 80 लाख यात्रियों को एक साथ ले जाने की है। वहीं दूसरे चरण के अंत तक यह क्षमता बढ़ कर प्रति वर्ष 1.3 करोड़ हो जाएगी। इसके साथ ही टर्मिनल-3 13,000 से अधिक लोगों को रोजगार भी मिल सकेगा। इस दौरान यात्रा करते हुए इंटरनेशनल यात्रियों को लक्ष्मण सर्किल से ऊपर की ओर जाते हुए अप रैंप लेना होगा। वहीं आगमन करने वाले यात्रियों को टर्मिनल 3 के नीचले ग्राउंड-लेवल के गेट-1 से रिसीव किया जा सकेगा।

यात्रियों को मिलेंगी सुविधाएं

लखनऊ हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 में यात्रियों के लिए डिजी यात्रा, पर्याप्त चेक-इन काउंटर, सामान्य उपयोग के स्वयं सेवा कियोस्क, स्वयं सामान ड्रॉप सेवा, स्वचालित ट्रे पुनर्प्राप्ति प्रणाली, उन्नत सामान जांच मशीन, बैगेज पुनः प्राप्त बेल्ट और विमानों के लिए एयरोब्रिज और पार्किंग वे सहित कई और सुविधाएं दी जाएंगी।

अब सफर नहीं आएगी कोई दिक्कत

आपको बता दें कि लखनऊ एयपोर्ट से सफर करने वाले यात्रियों को नए टर्मिनल तक पहुंचने में कोई दिक्कत न होने पाए, इसके लिए जगह-जगह गार्ड तैनात किए गए हैं। जिससे कि यात्रियों या उनको लेने-छोड़ने आने वालों को किसी तरह की परेशानी न हो।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'