Delhi: अक्टूबर महीने से परिवहन निगम की बसों का दिल्ली जाना चुनौती भरा रहेगा। इसकी वजह है कि निगर के पास बसें लगातार कम होती जा रही है। ऐसे में अक्टूबर से दिल्ली में सिर्फ यूरो की 6 बसें, इसेक्ट्रिक या सीएनजी बसों को ही एंट्री मिल पाएगी। इसे लेकर निगम का कहना है कि अक्टूबर तक बसों का इंतजाम पूरा कर लिया जाएगा। दरअसल, एनसीटी के आदेशों के अनुसार एक अक्टूबर से दिल्ली में सिर्फ बीएस-6, इलेक्ट्रिक या सीएनजी बसों को ही एंट्री दी जाएगी। इस पर यनियन के प्रदेश मंत्री का अशोक चौधरी का कहना है कि निगम की बसों की संख्या लगातार कम होती जा रही है।
दिल्ली-दून और हरिद्वार-ऋषिकेश के लिए एक्सप्रेस-वे
उन्होंने आगे कहा कि बोर्ड से अनुमति के बाद से खरीद की बहुत कम है। ऐसे में अक्टूबर से उत्तराखंड से दिल्ली की रोडवेज बस सेवा प्रभावित हो सकती है। उनका कहना है कि दिसंबर में दिल्ली-दून और हरिद्वार-ऋषिकेश के लिए एक्सप्रेस-वे चल जाएगा।
50% घट जाएगी पहाड़ों की दूरी
एक्सप्रेस-वे के चलने से यात्रा का समय सिर्फ 50% रहेगा। इसके लिए लिए आधुनिक बसों की की जरूरत होगी जो जो की 24 घंटे में यात्रियों को सुविधा प्रदान कर सके। निगम के पास बीएस-4 मानक बहुत सी बसें हैं। लेकिन इन बसों की एंट्री दिल्ली में नहीं हो सकेगी। इसके लिए परिवहन निगर प्रवंधन का कहना हाँ किअभी निगम के पास 180 बसें बीएस6 मानकों की है।
चलाई जाएंगी 120 नई बसें
वहीं 120 नई बसों को खरीदना शुरू किया जा चुका है। इसके ऑर्डर दिए जा चुके हैं। इस महीने तक बसे मिलने लगेगी। इन 120 बसों का संचालन पहाड़ से दिल्ली तक किया जाएगा
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
