लखनऊ

Acid Attack: लखनऊ में छात्रा पर फेंका एसिड, आरोपी गिरफ्तार; पैर में लगी गोली

Lucknow: लखनऊ में छात्रा पर एसीड अटैक करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लखीमपुर खीरी का रहने वाला है। बीती देर रात पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में गोली है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला-

Image

प्रतिकात्मक तस्वीर

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • लखनऊ में छात्रा पर एसिड अटैक
  • घटना में झुलसे भाई-बहन
  • गिरफ्तार आरोपी अस्पताल में भर्ती

Lucknow: लखनऊ में कल 4 जुलाई को एक नाबालिग छात्रा पर एसिट अटैक करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। लखनऊ में युवक ने भाई के साथ जा रही छात्रा पर एसिड से हमला कर दिया। इस हमले में लड़की के बचाव में आया उसका भाई भी चपेट में आने से झुलस गया। जिसके बाद दोनों भाई बहनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी युवक ने छात्रा पर एसिड से तब हमला किया जब वह नीट (NEET) काउंसलिंग के लिए भाई के साथ जा रही थी।

एसिड अटैक करने वाल आरोपी गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार घटना के बाद पुलिस ने टीम का गठन कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। बीती देर रात पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में गोली है। आरोपी का नाम अभिषेक वर्मा बताया जा रहा है। वह लखीमपुर खीरी का रहने वाला है। डीसीपी पश्चिम दुर्गेश कुमार ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के पास आदतगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता अपने भाई के साथ खड़ी थी। तभी एक युवक ने इन दोनों के ऊपर एसिड फेंक दिया, जिससे दोनों भाई-बहन घायल हो गए।

आरोपी ने छात्रा पर फेंका एसिड

इस संबंध में थाना चौक पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया था। घटना की जांच के लिए कुल चार टीमें लगी थीं। सभी चारों टीमें एसीपी चौक राजकुमार सिंह के नेतृत्व में काम कर रही थीं। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और मुखबिरों की सूचना और अन्य का उपयोग किया। जिसमें पता चला कि लखीमपुर खीरी के रहने वाले अभिषेक वर्मा ने एसिड हमले को अंजाम दिया है।

आरोपी के पैर में लगी गोली

बीती रात टीम को सूचना मिली कि गुलाला घाट के पास आरोपी अपनी बाइक के साथ खड़ा है। टीम ने जब आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया तो वह बाइक से भागने लगा। जब टीम ने उसे घेरा तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है। इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस अस्पताल में भर्ती

आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल बाइक, 315 बोर का तमंचा और बाइक में से दो एसिड के कॉटेज भी बरामद किए गए हैं। आरोपी ने एसिड क्यों फेंका था इसकी जानकारी अभी नहीं मिली है। आरोपी अभी अस्पताल में भर्ती है। आरोपी से पूछताछ करने पर ही पता चल सकेगा कि उसने एसिड क्यों फेंका था।

(इनपुट- आईएएनएस)

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article