दिल्ली

दिल्ली में पानी के छींटे पड़ने पर विवाद, टैंकर चालक ने युवक को कुचला; जानें क्या है पूरा मामला

दिल्ली के संगम विहार इलाके में पानी के छींटे पड़ने को लेकर विवाद हो गया और टैंकर चालक ने एक युवक को कुचल दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई। टैंकर पर पथराव भी किया गया है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : PTI
KEY HIGHLIGHTS
  • पानी के छींटे पड़ने पर टैंकर पर पथराव।
  • भागने के दौरान टैंकर ने युवक को कुचला।
  • बीच-बचाव में ऑटो चालक घायल।

Delhi News: दक्षिणी दिल्ली के रतिया मार्ग संगम विहार इलाके में बुधवार शाम को कुछ लोगों ने बारिश के पानी की छींटे पड़ने को लेकर एक पानी के टैंकर पर पथराव कर दिया। इसके बाद टैंकर चालक ने जान बचाने के लिए भागने की कोशिश की। इस दौरान एक युवक टैंकर के पहिये के नीचे आ गया और उसकी मौत हो गई।

टैंकर पर पथराव

युवक की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने फिर से टैंकर पर पथराव शुरू कर दिया। इस बीच, एक दूसरे ऑटो वाले ने मौके पर आकर पथराव का विरोध किया, तो उसे लोगों ने चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। इस घटना के बाद से इलाके में तनाव है। मौके पर पुलिस बल को तैनात किया गया है।

टैंकर के नीचे आने से युवक की मौत

दक्षिणी दिल्ली के डीसीपी अंकित चौहान ने बताया कि टैंकर की चपेट में आकर सद्दाम (21) की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। मृतक सद्दाम अपने परिवार के साथ संगम विहार इलाके में ही रहता था।

मामले की सूचना मिलने पर एडिशनल डीसीपी अचिन गर्ग भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ने बताया कि हमें पानी के टैंकर पर पथराव की सूचना मिली थी। संगम विहार के रतिया मार्ग पर एक ऑटो खराब हो गया था। कुछ लड़के उसे ठीक कर रहे थे। इसी बीच एक पानी का टैंकर वहां से गुजर रहा था। इस दौरान पानी की कुछ छींटे ऑटो ठीक कर रहे लड़कों पर पड़ गईं, जिसके बाद उनके बीच कहासुनी हो गई।

घटना में ऑटो चालक घायल

तभी इन ऑटो चालकों ने टैंकर चालक पर हमला कर दिया और पथराव किया। यह देखकर ड्राइवर डर गया और उसने वाहन को आगे बढ़ा दिया, जिसमें एक व्यक्ति उसके पहिये के नीचे आ गया। जब उसे अस्पताल ले जाया गया तो उसे मृत घोषित कर दिया गया। टैंकर ड्राइवर अपना टैंकर छोड़कर भागने लगा तो लड़कों ने फिर से पथराव किया।

इसी बीच वहां से गुजर रहे एक अन्य ऑटो चालक बबलू ने पूछा कि क्या हुआ और वे लोग पथराव क्यों कर रहे हैं। उन्होंने ऑटो चालक पर भी चाकू से हमला कर दिया। मृतक सद्दाम पत्थरबाजी में शामिल था। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, बबलू की हालत नाजुक बनी हुई है। उसे सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामले की जांच की जा रही है।

वहीं, मृतक सद्दाम के परिवार के लोग संगम विहार थाने में हैं। पुलिस उनसे भी पूछताछ कर रही है। मृतक के पिता और भाई ने बताया कि सद्दाम वेल्डिंग का काम करता था। उसने काम से छुट्टी ली थी और दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा रहा था, इसी बीच ये घटना हो गई।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!