मुंबई

Mumbai: नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, आरोपी दुकान मालिक के खिलाफ FIR दर्ज

मुंबई में एक दुकानदार के खिलाफ लड़की से छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना 30 जून की है। नाबालिक ने अपने माता-पिता को घटना की जानकारी दी-

Image

प्रतिकात्मक तस्वीर

Photo : iStock

Mumbai: मुंबई में नौ साल की लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में एक दुकान के मालिक के खिलाफ एफआईआर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। घटना 30 जून को भिवंडी टाउन की है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। नाबालिग ने अगले दिन अपने माता-पिता को घटना के बारे में बताया जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

30 जून का मामला

पुलिस ने बताया कि पीड़िता उसी इलाके में रहती है, जहां आरोपी की दुकान है। दोनों के परिवारों में जान-पहचान है।आरोपी ने दोपहर के भोजन के लिए जाने के बहाने लड़की से कुछ देर दुकान पर रहने को कहा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामला 30 जून का है। जहां एक दुकान मालिक पर एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है।

आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

भोईवाडा पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि इसके बाद आरोपी ने नाबालिग को दुकान के अंदर बुलाया और उसे कथित तौर पर गलत तरीके से छुआ। नाबालिग ने अगले दिन अपने माता-पिता को घटना के बारे में बताया जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस कर रही जांच

अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने बुधवार को आरोपी के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम सहित विभिन्न प्रासंगिक प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!