लखनऊ

'जिनके पास नहीं उत्तर प्रदेश, जिनका नाम है यादव अखिलेश', आठवले ने अखिलेश यादव पर किया तंज

चुनाव प्रचार करने पहुंचे केंद्रीय सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री रामदास आठवले ने अपने चुटकीले भरे अंदाज में सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधा। आठवले का कहना है कि भारत की रक्षा और सुरक्षा जिनके हाथ है, वह हैं राजनाथ।

Image

रामदास आठवले

Photo : Twitter

Loksabha Election 2024: लखनऊ संसदीय क्षेत्र से बीजेपी के लोकसभा प्रत्याशी व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का चुनाव प्रचार करने पहुंचे केंद्रीय सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री रामदास आठवले ने अपने चुटकीले भरे अंदाज में सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुआ कहा कि, 'मैं इतना बताना चाहता हूं जिनके पास नहीं उत्तर प्रदेश, जिनका नाम है यादव अखिलेश, जिनका बदलना है उनका बदल दो भेष, लेकिन योगी आदित्यनाथ के हाथ में रहेगा उत्तर प्रदेश।' आगे उन्होंने कहा कि समाज को जोड़ने का कार्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कर रहे हैं। हर जाति-धर्म के लोगों को फायदा पहुंचाने का काम कर रहे हैं। भारत की रक्षा और सुरक्षा जिनके हाथ है, वह हैं राजनाथ।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विकास करना चाहते हैं

आपको बता दें कि केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह राजनीतिक जगत में एक जाना-माना नाम हैं। उनका व्यक्तित्व बेमिसाल है। केंद्रीय मंत्री आठवले ने कहा कि अगर भारत आत्मनिर्भर हो जाएगा, तो भारत का हर एक नागरिक आत्मनिर्भर हो जाएगा। केंद्र सरकार के पास बहुत ही योजनाएं हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विकास करना चाहते हैं। भाजपा युवा मोर्चा की तरफ से इको गार्डन रोड पर आयोजित कार्यक्रम में 5 लाख की जीत का संकल्प लिया गया है।

युवा मोर्चा भाजपा और देश का भविष्य

इस दौरान मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि युवा मोर्चा भाजपा और देश का भविष्य है। आज भारत विश्व भर में अपना परचम लहरा रहा है, उसमें भी बड़ी भूमिका युवाओं की है। प्रत्येक कार्यकर्ता, जो कल पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री बन सकता है। ये सिर्फ भाजपा में ही संभव है। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी,भाजपा नेता नीरज सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह ने भी विचार रखे। कार्यक्रम के दैरान युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अनुभव द्विवेदी, क्षेत्रीय अध्यक्ष नितिन मित्तल, प्रदेश मंत्री शिवेंद्र विक्रम सिंह, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष प्रशांत सेठ, महानगर महामंत्री अमित त्रिपाठी मौजूद थे।

देश की कोई भी शक्ति नहीं बदल सकती संविधान

रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास आठवले ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बात तो दूर है, देश की कोई भी शक्ति संविधान नहीं बदल सकती है। उन्होंने कहा कांग्रेस और विपक्षी दल मिलकर संविधान बदलने के घटिया आरोप भाजपा पर लगा रहे हैं। क्योंकि उन्हें लोकसभा चुनाव में अपनी हार दिखाई दे रही है। उन्होंने आगे कहा कि, चुनाव के बाद प्रदेश सरकार में रिपब्लिक पार्टी की भागीदारी भी तय की जाएगी। रविवार को लखनऊ के होटल सिल्वेंट में उन्होंने पत्रकारों से कहा कि प्रधानमंत्री ने इसी संविधान के दम पर जम्मू-कश्मीर में शांति व्यवस्था कायम की है। आतंकवाद समाप्त हुआ है। 10 सालों के कार्यकाल में देश भर में सड़‌कों का जाल बिछाया गया है। एयर कनेक्टिविटी अच्छी की गई है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article