लखनऊ

Lucknow News: लखनऊ में आज 2 से 6 घंटे तक बिजली गुल, जानें किन इलाकों में नहीं आएगी लाइट

लखनऊ में आज दो लाख से अधिक लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। आज कई इलाकों में 2 से 6 घंटे तक बिजली नहीं आएगी। इस दौरान मरम्मत और लाइन शिफ्टिंग का काम किया जाएगा। जिसके कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

Lucknow Electricity Cut: लखनऊ में आज कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। जिससे दो लाख से अधिक लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यह असुविधा आरडीएसएस योजना के अंतर्गत लेसा (LESA) द्वारा विभिन्न इलाकों में मरम्मत और लाइन शिफ्टिंग के काम के चलते होगी। इसके कारण शहर के कई इलाकों में 2 से 6 घंटे तक बिजली गुल रहेगी। लेसा के अधिकारियों ने बताया कि इस काम के जरिए बिजली आपूर्ति प्रणाली को बेहतर और सुरक्षित बनाया जाएगा। बिजली विभाग ने लोगों से इस कार्य में सहयोग की अपील की है। साथ ही असुविधा के लिए खेद भी जताया है।

बिजली कटौती का समय

  • गोमतीनगर क्षेत्र के विपुल खंड-1, 2 और 3 में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली नहीं रहेगी।
  • विपुल खंड-3, 4 और 5 में दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
  • मोहनलालगंज उपकेंद्र के तहत आने वाले कनकहा और उपल फीडर इलाकों में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
  • न्यू कैंपस उपकेंद्र के तहत आने वाले इलाकों में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली कटौती रहेगी।
  • हनुमान सेतु उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले इलाकों में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली नहीं आएगी।

बिजली कटौती से प्रभावित इलाके

मगठ, खुशी होम्स, गुमानी का पुरवा, कोटवा, नौखेड़ा, मुस्लिमनगर, नवीकोट नंदना, गोहना, रुद्रनगर, पिंक सिटी, साईं विहार, साईं सिटी, विश्वनाथ कॉलोनी, कमलानगर, तिवारीपुर, प्रयागनगर, नागेश्वरनाथ, बासुंधरा, रीगल रेजीडेंसी, शांति रेजीडेंसी, सलेमपुर हाउस, अवध वाटिका, तिलोई हाउस और कैसरबाग।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article