Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के रेलवे मंडल द्वारा एक कांवड़ यात्रा को देखते हुए विशेष कमद उठाया गया है। लखनऊ रेलवे मंडल द्वारा कांवड़ियों की संख्या को देखते हुए कांवड़ मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन किया गया है। इस स्पेशल ट्रेन का संचालन आलमनगर स्टेशन से हरिद्वार और ऋषिकेश जाएगी। ट्रेन का संचालन आज से शुरू किया जाएगा। इससे कांवड़ यात्रा के लिए जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा और उनकी यात्रा भी सुगम हो जाएगी।
लखनऊ से हरिद्वार और ऋषिकेश के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन
सावन माह की शुरुआत 11 जुलाई से हो गई है। सावन की शुरुआत के साथ कांवड़ यात्रा भी शुरू हो गई है। कांवड़ियों को अधिक से अधिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए राज्य सरकार तैयारी कर रही है। इस बीच लखनऊ से कांवड़ स्पेशल ट्रेन का संचालन शनिवार, 12 जुलाई यानी आज से कर दिया गया है। ट्रेन 12 जुलाई से 10 अगस्त तक प्रतिदिन संचालित की जाएगी।
इस समय हरिद्वार और ऋषिकेश के लिए रवाना होगी ट्रेन
जानकारी के लिए बता दें कि कांवड़ मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन लखनऊ के आलमनगर स्टेशन से दोपहर 12:05 बजे रवाना होकर हरिद्वार होते हुए रात 11 बजे ऋषिकेश पहुंचेगी। उसके बाद शाम 7 बजे ऋषिकेश से रवाना होकर अगले दिन सुबह 10:45 बजे आलमनगर स्टेशन पहुंचेगी।
इन स्टेशनों से होते हुए ऋषिकेश पहुंचेगी स्पेशल ट्रेन
उत्तर रेलवे के अनुसार, यह स्पेशल ट्रेन यात्रा के दौरान रायवाला जंक्शन, मोतीचूर, हरिद्वार, ज्वालापुर, लक्सर, बालावाली, मुअज्जमपुर नारायण जंक्शन, नजीबाबाद जंक्शन, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और शाहजहांपुर स्टेशनों पर रुकेगी। सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि यह ट्रेन सेवा कांवड़ यात्रियों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगी और यात्रियों से अपील की कि वे यात्रा से पहले समय-सारणी की पुष्टि करें और भारी भीड़ को देखते हुए स्टेशन पर समय से पहुंचे।
