लखनऊ

संविधान का गला घोंटना कांग्रेस का इतिहास, इमरजेंसी को नहीं भूला देश : योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रचार के बीच योगी आदित्यनाथ का कहना है कि संविधान का गला घोंटना कांग्रेस का इतिहास रहा है और इमरजेंसी को भी देश नहीं भूला है।

Image

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Photo : PTI

लखनऊ : लोकसभा चुनाव 2024 (Loksabha Election 2024) के तहत दो चरणों में मतदान हो चुका है। अब 5 चरणों के लिए प्रचार जोरों पर है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) उत्तर प्रदेश के साथ ही देशभर में पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार कर रहे हैं। चुनाव प्रचार में योगी आदित्यनाथ की बड़ी डिमांड है। प्रत्याशी उन्हें अपने क्षेत्र में चुनाव प्रचार के लिए बुलाने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं। इस बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर संविधान का गला घोंटने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा का कांग्रेस का इतिहास ही संविधान का गला घोंटने का रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (INDIA) के प्रमुख घटक दल कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा, देश के इस सबसे पुराने राजनीतिक दल का इतिहास ही बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान का गला घोंटने का रहा है।

संविधान बदल देंगे?

कांग्रेस का आरोप है कि अगर भाजपा और NDA को 400 से अधिक सीटें मिलती हैं तो वह संविधान बदल देंगे। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को जबाव दिया। न्यूज एजेंसी PTI-Video से बातचीत में उन्होंने इसे कांग्रेस का झूठ बताया। उन्होंने कहा, इससे बड़ा सफेद झूठ दूसरा नहीं हो सकता। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और विपक्षी गठबंधन INDIA में शामिल दलों के इतिहास के बारे में हर व्यक्ति जानता है।

कांग्रेस ने अभिव्यक्ति की आजादी को कुचला

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, 1950 में देश का संविधान लागू हुआ और कांग्रेस ने लगातार अभिव्यक्ति की आजादी को कुचलने का काम किया। उन्होंने कहा, कांग्रेस ने लगातार प्रयास किए कि वह संविधान को अपने तरीके से इस्तेमाल करे।

जनविरोधी है कांग्रेस

योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस को जनविरोधी करार दिया। उन्होंने कहा, जनता का शासन जनता के लिए है, लेकिन कांग्रेस ने कभी यह प्रयास नहीं किया कि जनभावनाओं का सम्मान हो। योगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व में देश में आपातकाल लागू होने की बात भी याद दिलाई। उन्होंने कहा, इमरजेंसी को देश की जनता आज भी नहीं भूली है। यह देश के संविधान का गला घोंटने जैसा है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) सरकार के समय में कांग्रेस के हर कार्य में समाजवादी पार्टी (SP) का समर्थन होने का भी आरोप लगाया।

इनपुट - पीटीआई

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान