लखनऊ

गर्मी की छुट्टियों में सफर का सुनहरा मौका; लखनऊ समेत कई रूटों की स्पेशल ट्रेनों में सैकड़ों सीटें खाली

गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे ने कई विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। लखनऊ और आस-पास के मार्गों पर चलने वाली इन ट्रेनों में जुलाई और अगस्त के दौरान सैकड़ों सीटें अभी भी उपलब्ध हैं। रेलवे ने यात्रियों से समय रहते बुकिंग करने की अपील की है ताकि भीड़-भाड़ से बचा जा सके।

Image

भारतीय रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया शुरू (सांकेतिक फोटो)

Photo : Times Now Digital

गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है। लखनऊ से रवाना होने वाली और लखनऊ होकर गुजरने वाली कई स्पेशल ट्रेनों में अभी भी सैकड़ों सीटें खाली हैं। रेलवे प्रशासन ने शुक्रवार को जानकारी दी कि जुलाई और अगस्त में चलने वाली इन ट्रेनों में वातानुकूलित (AC) और स्लीपर श्रेणी में बड़ी संख्या में बर्थ उपलब्ध हैं, जिन्हें ऑनलाइन या रेलवे काउंटर से बुक किया जा सकता है।

लखनऊ-छपरा स्पेशल ट्रेन में चेयरकार की सीटें बड़ी संख्या में खाली हैं। 29 जून को 321, 30 जून को 414 और 2 जुलाई को 418 सीटें उपलब्ध हैं। वहीं, छपरा से लखनऊ लौटने वाली ट्रेन में भी 30 जून और 2 जुलाई के लिए 400 से अधिक सीटें खाली हैं। गोमतीनगर से बेंगलुरु की यात्रा करने वालों के लिए भी अच्छी खबर है। गोमतीनगर-सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल स्पेशल ट्रेन में जुलाई और अगस्त के दौरान विभिन्न श्रेणियों में सीटें उपलब्ध हैं।

इसके अलावा, धार्मिक स्थलों और दिल्ली की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए गोरखपुर, बनारस, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, रक्सौल और छपरा से चलने वाली कई स्पेशल ट्रेनों में भी सैकड़ों बर्थ खाली हैं। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से आग्रह किया है कि वे सीटों की बढ़ती मांग को देखते हुए अपनी बुकिंग समय रहते पूरी कर लें, ताकि यात्रा के दौरान असुविधा से बचा जा सके।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article