लखनऊ

बरेली में जुमे की नमाज के बाद बवाल के बाद तौकीर रजा हिरासत में; 30 लोग गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। ‘आई लव मोहम्मद’ के समर्थन में नारेबाजी और पोस्टर लगाए गए। प्रशासन ने पहले ही धारा 163 लागू की थी, बावजूद इसके भीड़ जमा हो गई। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने 30 लोगों को गिरफ्तार किया है। तौकीर रजा को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।

Image

जुमे की नमाज के बाद बिगड़ी स्थिति (चित्र साभार: PTI)

Photo : PTI

I Love Muhammad Row Bareilly: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। इस्लामिया मैदान के बाहर नमाज के बाद बड़ी संख्या में लोग इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा के आह्वान पर इकट्ठा हो गए। प्रदर्शनकारियों ने ‘आई लव मोहम्मद’ के समर्थन में बैनर और पोस्टर लगाए और नारेबाजी की।

धारा 163 के बावजूद इकट्ठा हुई थी भीड़

हालांकि, प्रशासन ने पहले ही इलाके में धारा 163 लागू कर रखी थी, लेकिन इसके बावजूद सैकड़ों लोग मस्जिद के बाहर जमा हो गए। स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की और मौलाना तौकीर रजा को नजरबंद कर दिया। उनके घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई झड़प में 22 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।

तौकीर रजा हिरासत में

तौकीर रजा को पुलिस ने हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ चल रही है। दूसरी तरफ मौलाना ने सरकार पर आरोप लगाया है। समाचार एजेंसी आईएनएस के मुताबिक, तौकीर ने यह आरोप लगाया है कि जैसे ही वह नमाज के लिए निकलने वाले थे, प्रशासन को उनकी लोकेशन की जानकारी मिल गई और उन्हें रोक दिया गया। तौकीर ने यह बात भी कही कि सरकार मुसलमानों के खिलाफ सख्ती बरत रही है।

30 लोग गिरफ्तार

तनावपूर्ण हालात के बीच पुलिस ने हिंसा के मामले में अब तक 30 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि इनमें ज्यादातर युवा मस्जिद के आसपास के इलाकों के रहने वाले हैं, जिन्होंने तौकीर रजा के वीडियो देखने के बाद एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। इसके अलावा 50 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी का आंकड़ा और बढ़ सकता है। सीएम योगी के निर्देश के बाद 2000 पत्थरबाजों पर मुकदमे दर्ज 5 अलग अलग थानों में मुकदमे दर्ज हुए हैं। कोतवाली में 6, बारादरी में 2, किला कैंट,और प्रेमनगर में 1-1 मुकदमे दर्ज हुए हैं।

उपद्रवियों को पकड़ने के लिए छापेमारी

गिरफ्तार लोगों पर दंगा करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिसकर्मियों पर हमला करने जैसी गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस हिंसा में शामिल लोगों की पहचान और उनकी भूमिका की जांच कर रही है। उपद्रवियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। जिला प्रशासन का कहना है कि शहर में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं और संवेदनशील इलाकों में लगातार गश्त की जा रही है।

Abhishek Raj
अभिषेक राजauthor

मैं अभिषेक राज वर्तमान में टाइम्स नाउ नवभारत में सीनियर रिपोर्टर के पद पर कार्यरत हूँ, मैं टाइम्स नाउ नवभारत के लिए national crime इंवेस्टिगेशन और स्पेशल स्टोरी का काम देखता हूं। इससे पहले मैं ZEE न्यूज़ में crime और इन्वेस्टीगेशन विभाग में रिपोर्टर के पद पर तैनात था. मैंने ऑपरेशन मुख्यमंत्री, ऑपरेशन धर्ममंत्रण के स्लीपर सेल, ऑपरेशन किसान आंदोलन जीवी, श्रद्धा मर्डर केस, तुनिषा शर्मा आत्महत्या केस, हिमाचल बाढ़ त्रासदी, एल्विश यादव केस आदि जैसी कई स्टोरीज़ की हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें