लखनऊ

Lucknow KGMU: लखनऊ केजीएमयू में अब सस्ती दर पर होगी हार्निया की सर्जरी, गरीब मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 22, 2023, 05:56 PM IST

Lucknow KGMU: हार्निया के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब लखनऊ स्थित केजीएमयू में सस्ती जाली लगाने की नई विधि खोजी है। करीब पांच से छह हजार रुपये इसकी कीमत होगी। जबकि पहले जो जाली मरीज को लगाई जाती थी उसकी कीमत करीब 30 हजार से ज्यादा होती थी।

Image

केजीएमयू में सस्ती कीमत पर होगी हार्निया की सर्जरी

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • हार्निया के मरीजों के लिए राहत
  • केजीएमयू में सस्ती जाली लगाने की नई विधि खोजी
  • पांच से छह हजार रुपये है जाली की कीमत

Lucknow KGMU: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में अब मरीजों को हार्निया की सर्जरी के लिए मोटी रकम खर्च नहीं करनी पड़ेगी। केजीएमयू के डॉक्टरों ने लैप्रोस्कोप से सर्जरी कर सस्ती जाली लगाने की नई विधि खोज ली है। इससे गरीब तबके के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। आपको बता दें कि अभी तक बड़ा चीरा लगाकर जाली लगाने का काम किया जा रहा था। केजीएमयू जनरल सर्जरी विभाग के डॉ. अक्षय आनंद ने यह जानकारी दी। डॉ. अक्षय आनंद ने कहा कि हार्निया में आंत पेट की भीतरी सतह से बाहर आ जाती हैं। इससे रोगियों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ती है।

उन्होंने बताया कि मरीजों का खाना आसानी से नहीं पचता है, साथ ही पेट में दर्द की शिकायत रहती है। इसके साथ ही आंतों में गड़बड़ी से रोगियों की जान भी खतरे में पड़ रहती है। इसका ऑपरेशन ही विकल्प होता है। आंतों को सही जगह पर लगाने के लिए मरीजों को जाली लगाई जाती है।

लैप्रोस्कोप के जरिए लगाई जाएगी सस्ती जाली

सर्जरी विभाग के डॉ. अक्षय आनंद ने बताया कि लैप्रोस्कोप के जरिए सस्ती जाली लगाई जा रही है। करीब पांच से छह हजार रुपये इसकी कीमत होगी। जबकि पहले जो जाली मरीज को लगाई जाती थी उसकी कीमत करीब 30 हजार से ज्यादा होती थी। आंतों के सीधे संपर्क में नहीं होने से संक्रमण का खतरा काफी कम हो जाता है। वहीं, जनरल सर्जरी विभाग के डॉ. सुरेश कुमार के अनुसार, फेफड़े में संक्रमण, टीबी या निमोनिया बढ़ने के कारण मरीज को सांस लेने में दिक्कत होती है। मरीज को लगातार बुखार रहता है। इसके साथ ही भूख भी नहीं लगती है।

अब नवजातों की होगी बेहतर देखभाल

उधर, लखनऊ स्थित बख्शी का तालाब (बीकेटी) स्थित राम सागर मिश्र अस्पताल में भी अब नवजात बच्चों की बेहतर देखभाल हो सकेगी। इसके लिए अस्पताल में सिक न्यू बॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) की स्थापना की जाएगी। नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) की ओर से इसके लिए 41 लाख रुपये आवंटित कर दिए गए हैं। इस यूनिट में नवजात शिशुओं की सेहत की देखभाल होगी। इसके साथ ही पीलिया, फेफड़े के संक्रमण, कम वजन समेत दूसरी समस्याओं से पीड़ित शिशुओं को भर्ती करके उपचार किया जाएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article