Lucknow Gold and Silver Rate Today, 23 November 2022: देशभर में आज यानी बुधवार को सोना और चांदी की कीमतें जारी हो गई हैं। यूपी सोने के दाम में गिरावट दर्ज की गई है। आभूषण खरीदने वाले लोगों के लिए थोड़ी राहत है। हालांकि रोजाना सोना और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं। बुधवार को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। देशभर में 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 48,350 रुपये है। मंगलवार को यह भाव 48,500 रुपये ग्राम था। आज सोने की कीमत में 150 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है।
इसके अलावा, 24 कैरेट सोने के भाव 52,750 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किए गए हैं। बीते दिन मंगलवार को 24 कैरेट सोने की 10 ग्राम की कीमत 52,920 रुपये थी। यानी आज 170 रुपये की कमी दर्ज की गई है।
