लखनऊ

Jhansi News: आपसी विवाद में दो समुदायों के बीच भिड़ंत, जमकर चली लाठियां

Jhansi News: यूपी के झांसी में दो समुदायों के बीच आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले। इस घटना में एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Jhansi News: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में दो समुदायों के बीच हुई कहासुनी ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। किसी बात को लेकर हुआ विवाद यहां मारपीट में बदल गया। दोनों समुदायों ने एक दूसरे पर जमकर लाठी-डंडे चलाए। इस घटना में एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मारपीट में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि यह आपसी विवाद के चलते हुआ है।

दो समुदायों में हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें आप देख सकते हैं कि किस प्रकार लाठी-डंडे चल रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस को घायल पक्ष के एक व्यक्ति द्वारा दूसरे पक्ष के लोगों पर कावड़ के विवाद में हमले का आरोप लगाया है। लेकिन पुलिस ने इस बात को नकारते हुए कहा कि यह आपसी विवाद का मामला है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि कैफ नाम के एक युवक ने दूसरे समुदाय के नाटे कद वाले युवक पर कमेंट किया था। इस बात के चलते दोनों के बीच कहासुनी हो गई। उसी दौरन कावड़ यात्री की तैयारी में जुटा युवक वहां से गुजर रहा था। दोनों के बीच झगड़ा होते देख उसने उन्हें शांत करने का प्रयास किया। लेकिन उतने में दूसरे समुदाय के लोग लाठी-डंडे लेकर आ गए और हमला कर लिया। इस हमले में 4 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है और कांवड़ विवाद को नकारते हुए इसे आपसी विवाद बताया है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article