लखनऊ

फर्रुखाबाद में महिला थाने के सिपाही पर दुष्कर्म का आरोप, तमंचे के दम पर दिया वारदात को अंजाम

Farrukhabad News Today (फर्रुखाबाद की खबर ): उत्तर प्रदेश के नवाबगंज थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला थाने में तैनात सिपाही पर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि छात्रा को स्कूल जाते समय अगवा कर वारदात को अंजाम दिया गया। परिजनों ने आरोपी को मौके पर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, और अब मामले की जांच की जा रही है।

Farrukhabad News: फर्रुखाबाद के थाना नवाबगंज क्षेत्र से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का आरोप महिला थाने में तैनात सिपाही लगा है। बताया जा रहा है कि छात्रा स्कूल जा रही थी, तभी आरोपी सिपाही ने उसे तमंचे की नोक पर धमकाकर कार में अगवा कर लिया और दुष्कर्म किया। छात्रा के घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू किया और तलाश के दौरान आरोपी सिपाही को छात्रा के साथ कार से उतारते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

कार चालक मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन छात्रा के पिता और भाई ने बाइक लगाकर कार को रोक लिया। इसके बाद छात्रा ने पूरी घटना की जानकारी अपने पिता और भाई को दी। पिता ने सिपाही और कार चालक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने आरोपी सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और बताया कि मामले की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने जानकारी दी कि आरोपी सिपाही के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और विवेचना की जिम्मेदारी सीओ मोहम्मदाबाद को सौंपी गई है। मामले में उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article