लखनऊ

Lucknow के चारबाग स्टेशन पर पकड़ी गई नकली TTE, अफसरों के सामने ऐसे खुली पोल, आरोपी महिला गिरफ्तार

Fake TTE in Lucknow: लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर एक महिला टीटीई की ड्रैस में यात्रियों की टिकट चेक कर रही थी। महिला पर शक होने पर उसके आई़डी कार्ड की चेकिंग की गई। इस दौरान आईडी कार्ड नकली निकला। फर्जी महिला टीटीई को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है।

Image

लखनऊ चारबाग स्टेशन

Fake TTE in Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर फर्जी महिला टीटीई पकड़ी गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे रेलवे अधिकारियों ने महिला का आईकार्ड चेक किया, जो कि फर्जी पाया गया। इसके बाद चारबाग जीआरपी ने आरोपी को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया।

स्टेशन पर चलाया जा रहा चेकिंग अभियान

चारबाग स्टेशन के जीआरपी प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में स्टेशन परिसर पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान रेलवे द्वारा सूचना मिली कि एक महिला टीटी के परिधान में यात्रियों के टिकट चेक कर रही है। जीआरपी टीम तत्काल मौके पर पहुंची और महिला का आईडी कार्ड चेक किया। महिला संदिग्ध होने पर स्टेशन मास्टर को बुलाया गया। उन्होंने उसका आईडी कार्ड मांगा, तो उसने अपना आईडी कार्ड दिया, जिसमें उसका नाम काजल सरोज पुत्री छोटेलाल सरोज निवासी ग्राम मालेपुर संत रविदास नगर अंकित है और जिसका नंबर 20137081345 है।

फर्जी निकला आईडी कार्ड

जानकारी करने पर इस नंबर और नाम का कोई टीटीई चेकिंग कैडर में पंजीकृत नहीं है, जिसके संबंध में स्टेशन मास्टर की तरफ से लिखित में तहरीर देकर अभियोग पंजीकृत कराया गया और महिला आरक्षी की मदद से थाना जीआरपी के सुपुर्द किया गया, जिसके संबंध में थाना अभियोग पंजीकृत किया गया है। अन्य विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

टीटीई ड्रैस में घूम रही थी आरोपी महिला

चारबाग के जीआरपी प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि अपर पुलिस महानिदेशक प्रकाश डी के निर्देश में लगातार नियमित चेकिंग अभियान चल रहा है। चारबाग स्टेशन पर महिला वेटिंग रूम के पास एक महिला टीटीई पूरे ड्रेस में यात्रियों के टिकट चेक कर रही थी, लेकिन उसकी गतिविधियां संदिग्ध लग रही थीं। शक होने पर उसका आईडी कार्ड चेक करने पर पता चला कि ऐसा कोई आईडी नंबर पंजीकृत नहीं है। इसको तत्काल गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया गया है।

(इनपुट - IANS)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article