लखनऊ

यूपी में कप सिरफ की जांच के लिए ड्रग डिपार्टमेंट की ताबड़तोड़ रेड, लखनऊ में नहीं मिला प्रतिबंधित सिरप

उत्तर प्रदेश में सोमवार की सुबह प्रतिबंधित कफ सिरप की जांच के लिए अभियान की शुरुआत हुई। ड्रग डिपार्टमेंट की टीम सबसे पहले लखनऊ के लोहिया अस्पताल के सामने प्राइवेट मेडिकल स्टोर्स पर पहुंची। टीम ने मेडिकल स्टोर्स में मौजूद कफ सिरप की जांच की। इस दौरान टाइम्स नाऊ नवभारत की टीम भी ड्रग डिपार्टमेंट के टीम के साथ मौजूद थी।

Image

यूपी में कफ सिरफ की जांच के लिए अभियान शुरू

मध्य प्रदेश और राजस्थान में कफ सिरप पीने से बच्चों की बेहद दुखद मौत के बाद रविवार को उत्तर प्रदेश में भी श्रीसन फार्मा की कफ सिरप को पूरी तरह से बैन कर कर दिया है। इसके बाद सोमवार की सुबह जांच के लिए अभियान की शुरुआत हुई। ड्रग डिपार्टमेंट की टीम सबसे पहले लखनऊ के लोहिया अस्पताल के सामने प्राइवेट मेडिकल स्टोर्स पर पहुंची। टीम ने मेडिकल स्टोर्स में मौजूद कफ सिरप की जांच की। टाइम्स नाऊ नवभारत की टीम भी ड्रग डिपार्टमेंट के टीम के साथ मौजूद थी।

लखनऊ में नहीं मिला प्रतिबंधित कफ सिरप

ड्रग डिपार्टमेंट की टीम लोहिया अस्पताल के अंदर सरकारी मेडिकल स्टोर्स में भी पहुंची और वहां मौजूद कोल्ड सिरप की जांच की। लेकिन यहां भी बैन हुई सिरप नही मिली। टीम का दावा है कि अभी तक हुई रेड में कही भी प्रतिबंधित ब्रांड का कोई भी सिरप नही मिला है। दरअसल, सहायक आयुक्त ने रविवार को सभी औषधि निरीक्षकों को निर्देश दिया कि श्रीसन फार्मा के किसी भी कप सिरप की बिक्री न होने दिया जाए। जहां भी कफ सिरप मिले तत्काल उसके नमूने लेते हुए बिक्री रोक दिया जाए। इसके लिए सरकारी एवं निजी अस्पतालों एवं मेडिकल स्टोरों की जांच की जाए।

कफ सिरप के सैंपलों की होगी लैब टेस्टिंग

यूपी में लिये गए कफ सिरप के नमूनों को तत्काल लखनऊ स्थित प्रयोगशाला भेजा जाएगा। औषधि निरीक्षकों को यह भी निर्देश दिया गया है कि अपने कार्यक्षेत्र में स्थित दवा निर्माणशालाओं से कफ सिरप और उसमें प्रयुक्त प्रोपाइलिन ग्लाइकॉल का नमूना इकत्रित करके विश्लेषण के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा जाए। इस आदेश के बाद सोमवार को सभी जिलों में कफ सिरप को लेकर लेकर जांच अभियान शुरू हुआ है।

यूपी में आज से अभियान शुरु

बताया जा रहा है कि तमिलनाडू में बने श्रीसन फार्मा के कप सिरप कोल्ड्रिफ में खतरनाक रसायन डाइएथिलीन ग्लाइकॉल पाया गया है। यह जानलेवा होता है। इससे मध्य प्रदेश में कई बच्चों की मौत हो गई है। इसी तरह राजस्थान में कायसन फर्मा के डेक्सट्मेथारफन कफ सिरप पीने के बाद बच्चों की मौत हो गई है। ऐसे में उत्तर प्रदेश में भी सिरप को लेकर जांच अभियान शुरू किया गया है। सरकार की ओर से सभी निरीक्षकों को हर दिन शाम को विभिन्न स्थानों पर मेडिकल स्टोरों की जांच और लिए गए नमूने के बारे में रिपोर्ट तैयार करनी है। यह रिपोर्ट गूगल शीट के माध्यम से आनलाइन प्रदेश मुख्यालय भेजी जाएगी।

Vinod Mishra
विनोद मिश्राauthor

दिल्ली से लेकर यूपी की राजधानी लखनऊ में करीब दो दशक से टीवी पत्रकारिता कर रहें है। यूपी की सियासत की नब्ज और ब्यूरोकेसी की समझ है। पत्रकारिता एक पैशन है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'