लखनऊ

लखनऊ में बम ब्लास्ट, पार्क में बन रहा था आतंक का देशी सामान; एक का उड़ गया पैर

Lucknow Bomb Blast: राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर क्षेत्र स्थित एक पार्क में बम बनाते समय विस्फोट हो गया। देसी बम के फटने से दो युवक बुरी तरह घायल हो गए।

Image

लखनऊ में बम ब्लास्ट

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Lucknow Bomb Blast: राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर क्षेत्र स्थित एक पार्क में बम बनाते समय विस्फोट हो गया। देसी बम के फटने से दो युवक बुरी तरह घायल हो गए। इनमें से एक का पैर कई जगह से फट गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है।

पार्क में बनाए जा रहे थे बम

जानकारी के मुताबिक, शहर के बीच इंदिरा नगर स्थित एक पार्क में दो युवक देशी बम बना रहे थे। इसी दौरान अचानक एक बम फट गया। इस विस्फोट में बम बना रहे युवक का पैर बुरी तरह से जख्मी हो गया। बुरी तरह घायल युवक चिल्लाने लगा। इसी दौरान मौका पाकर उसका दोस्त मौके से भाग निकला। वहीं, बम की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।

ब्लास्ट की सूचना मिलते ही नजदीकी थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें घायल युवक दर्द से बुरी तरह कराह रहा है और उसे पुलिसकर्मी एक बाइक पर बैठाकर अस्पताल की ओर ले जा रहे हैं। घायल का इलाज किया जा रहा है। वहीं, दूसरे फरार युवक के बारे में कुछ पता नहीं चल सका है। इस संबंध में घायल युवक से जानकारी ली जा रही है।

पुलिस के अनुसार, पार्क में बम बनाते समय यह जोरदार धमाका हुआ। घायल युवक का इलाज कराया जा रहा है। उसके साथी के संबंध में जानकारी ली जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article