लखनऊ

UP Aaj Ka Mausam: यूपी में घने कोहरे का अलर्ट, तापमान में गिरावट से बढ़ेगी ठंड; जानें आज का मौसम

उत्तर प्रदेश में ठंड से फिलहाल राहत मिलने की संभावना कम है। मौसम विभाग ने राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में आने वाले कुछ दिनों तक घने कोहरे की चेतावनी दी है। हालांकि, अगले दो दिनों में तापमान में हल्की वृद्धि हो सकती है।

Image

फाइल फोटो।

UP Aaj Ka Mausam: उत्तर प्रदेश में ठंड से राहत मिलने के आसार फिलहाल कम ही नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। हालांकि, अगले दो दिनों तक तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन 24 जनवरी से तापमान में गिरावट शुरू होने की संभावना है।

यूपी के इन शहरों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, 23 जनवरी को प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में हल्की बारिश हो सकती है जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। लेकिन दोनों ही क्षेत्रों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। विशेष रूप से कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, अमेठी, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, रायबरेली और सुल्तानपुर जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है।

इन जिलों में कोहरे का अलर्ट

इसके अलावा अयोध्या, अम्बेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, बरेली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और उसके आसपास के इलाकों में भी घना कोहरा छा सकता है। बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली और वाराणसी में भी घने कोहरे की संभावना जताई गई है। संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीरनगर और बस्ती में भी घना कोहरा छा सकता है।

मौसम विभाग ने 24 और 25 जनवरी को भी प्रदेश के कई हिस्सों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। हालांकि, इन दिनों मौसम साफ रहने की संभावना है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

गुजरात में यूनिफॉर्म सिविल कोड-2026 लागू: राष्ट्रपति की मिली हरी झंडी, शादी और लिव-इन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, उल्लंघन पर भारी जुर्माना

गुजरात में यूनिफॉर्म सिविल कोड-2026 लागू: राष्ट्रपति की मिली हरी झंडी, शादी और लिव-इन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, उल्लंघन पर भारी जुर्माना

'दूसरी पार्टी में नहीं जा रहा, रिश्ते अपनी जगह-मिशन बड़ा', आकाश आनंद ने मायावती से मांगी माफी, अशोक सिद्धार्थ पर फैसले का किया समर्थन

'दूसरी पार्टी में नहीं जा रहा, रिश्ते अपनी जगह-मिशन बड़ा', आकाश आनंद ने मायावती से मांगी माफी, अशोक सिद्धार्थ पर फैसले का किया समर्थन

9 साल का इंतजार भी नहीं ला सका राहत, बारापुला फेज-3 की दूसरी लेन खुलने के बाद भी क्यों लग रहा जाम

9 साल का इंतजार भी नहीं ला सका राहत, बारापुला फेज-3 की दूसरी लेन खुलने के बाद भी क्यों लग रहा जाम

यूपी कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी: अजय राय की होगी छुट्टी! अराधना मिश्रा 'मोना' बन सकती हैं नई प्रदेश अध्यक्ष, समझें नया सोशल फॉर्मूला

यूपी कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी: अजय राय की होगी छुट्टी! अराधना मिश्रा 'मोना' बन सकती हैं नई प्रदेश अध्यक्ष, समझें नया सोशल फॉर्मूला

Tamil Nadu: गांधी जयंती पर CM विजय ने लॉन्च की ‘वेट्री पयनम तिट्टम’ योजना, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स को बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा

Tamil Nadu: गांधी जयंती पर CM विजय ने लॉन्च की ‘वेट्री पयनम तिट्टम’ योजना, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स को बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा