लखनऊ

दिल्ली से आजमगढ़ जा रही यात्रियों से भरी डबल डेकर बस में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर लगी भीषण आग, जलकर राख; देखें Video

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक डबल डेकर बस का टायर फटने के बाद उसमें आग लग गई। बस में कुल 42 यात्री सवार थे। गनीमत रही कि बस में आग लगने की जानकारी लगते ही सभी यात्रियों के साथ बस के ड्राइवर और कंडक्टर ने बस से कूदकर अपनी जान बचा ली।

Image

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बस में लगी आग

Photo : Times Now Digital

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हासदा हो गया है। दिल्ली से आजमगढ़ की ओर जा रही एक डबल-डेकर बस का टायर अचानक भट गया और इसके बाद बस में आग लग गई। जिस समय यह घटना घटी, उस समय बस यात्रियों से भरी हुई थी। बस को आग लगता देख ड्राइवर, कंडक्टर और सभी यात्रियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई।

पूंर्वांचल एक्सप्रेसवे पर धूं-धूंकर जलती बस को दूर से ही देख जा सकता था। बस में कुल 42 यात्री सवारी कर रहे थे और गनीमत रही कि सभी यात्री समय रहते बस से बाहर निकल आए। बस में आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

यह दुर्घटना गोसाईगंज थाना क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर 450 किमी के मार्क के पास हुई। यह ब्रेकिंग न्यूज है। अधिक जानकारी का इंतजार है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Ground Report: कहीं दरारें, कहीं झुकी दीवारें तो कहीं पीजी के नाम पर छात्रों की जिंदगी से खिलवाड़; सत्य निकेतन हादसे के बाद सामने आईं चिंताजनक तस्वीरें

Ground Report: कहीं दरारें, कहीं झुकी दीवारें तो कहीं पीजी के नाम पर छात्रों की जिंदगी से खिलवाड़; सत्य निकेतन हादसे के बाद सामने आईं चिंताजनक तस्वीरें

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: अर्पित के जाने के बाद भी उसकी आंखों से रोशन होंगी दो जिंदगियां, परिवार ने दान की कॉर्निया

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: अर्पित के जाने के बाद भी उसकी आंखों से रोशन होंगी दो जिंदगियां, परिवार ने दान की कॉर्निया

Greater Noida News: एक थप्पड़ से शुरू हुआ विवाद, फिर स्कूल में घुसे 8-10 युवक; चार छात्रों की पिटाई के बाद मचा बवाल

Greater Noida News: एक थप्पड़ से शुरू हुआ विवाद, फिर स्कूल में घुसे 8-10 युवक; चार छात्रों की पिटाई के बाद मचा बवाल

दिल्ली में हर असुरक्षित इमारत पर गिरेगी गाज, LG ने दिए सख्त निर्देश; DDA मकानों से लेकर हॉस्टल तक तलाशे जाएंगे सुरक्षित ठिकाने

दिल्ली में हर असुरक्षित इमारत पर गिरेगी गाज, LG ने दिए सख्त निर्देश; DDA मकानों से लेकर हॉस्टल तक तलाशे जाएंगे सुरक्षित ठिकाने

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक