लखनऊ

अब ये शहर भी जुड़ेगा UP के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेसवे से, CM योगी ने की घोषणा

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे फर्रुखाबाद को जोड़ते हुए निकलेगा। उन्होंने कहा कि हमारा सर्वे का काम चल रहा है और मां गंगा को जोड़ते हुए यह एक्सप्रेसवे फर्रुखाबाद को जरूर जोड़ेगा।

Image

अब ये शहर भी जुड़ेगा UP के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेसवे से, CM योगी ने की घोषणा

Ganga Expressway: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने बुधवार को ऐलान किया कि गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway) से फर्रुखाबाद को जोड़ा जाएगा। सीएम योगी ने कहा कि कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway) फर्रुखाबाद को जोड़ते हुए निकलेगा।

गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा फर्रुखाबाद

योगी आदित्यनाथ ने कहा, ''गंगा एक्सप्रेसवे मां गंगा को जोड़ते हुए फर्रुखाबाद को जरूर जोड़ेगी। उन्होंने कहा कि हमने पहले भी इसकी घोषणा की है और फर्रुखाबाद के लोगों को इसके लिए कहीं जाने की आवश्यकता नहीं है।''

100 किमी सर्वे का काम पूरा

उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार डबल स्पीड से चलती है। हमने 100 किमी सर्वे का काम पूरा कर लिया है। उन्होंने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए धरातल पर काफी तेजी से काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में फर्रुखाबाद, कानपुर की तर्ज पर एक आधुनिक जनपद बनेगा।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article