लखनऊ

Lucknow: सड़क पर तख्तियां लेकर उतरे CM योगी के साथ दोनों डीप्टी सीएम, मौन धारण कर इस बात का जताया विरोध

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 'विभाजन विभीषिका स्मृति मौन पदयात्रा' निकली गई। सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा स्थल से लोक भवन तक पदयात्रा के दौरान सीएम योगी तख्ती लेकर चलते रहे। जानकारी के लिए बता दें कि प्रत्येक वर्ष 14 अगस्त को देश में यह दिवस मनाया जाता है-

Image

सीएम योगी

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

14 Lucknow: विभाजन विभीषिका दिवस पर आज श्रद्धांजलि का आयोजन किया। जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 'विभाजन विभीषिका स्मृति मौन पदयात्रा' निकली गई। मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पार्चन किया। इसके बाद सरदार वल्लभ भाई पटेल के प्रतिमा स्थल से प्रारंभ होकर पदयात्रा लोक भवन तक पहुंची। इस दौरान उनके साथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद रहे। इसके साथ ही सरदार पटेल की प्रतिमा से लेकर लोक भवन तक मौन पदयात्रा निकाली गई।

हाथ में तख्ती लेकर चल रहे थे सीएम योगी

इस यात्र के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हाथ में तख्ती लेकर चल रहे थे। जिसमें त्रासदी का दंश झेलने वालों की पीड़ा बयां की थी। लोकभवन में पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभाजन विभीषिका की त्रासदी पर आधारित अभिलेख प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

विभाजन विभीषिका दिवस

विभाजन विभीषिका दिवस

CM योगी के मौजूद रहे दोनों डीप्टी सीएम

विभाजन विभीषिका स्मृति मौन पदयात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, महापौर सुषमा खर्कवाल, राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा भी शामिल रहे।

मौन पदयात्रा

मौन पदयात्रा

विभाजन विभीषिका की मौन पदयात्रा

विभाजन विभीषिका पर प्रदेश सरकार के मंत्री जयवीर सिंह, बलवीर सिंह औलख, विधायक योगेश शुक्ल, ओपी श्रीवास्तव, विधान परिषद सदस्य महेंद्र सिंह, रामचंद्र प्रधान, मुकेश शर्मा, अनूप गुप्ता, उमेश द्विवेदी, भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी समेत अनेक जन प्रतिनिधि और गणमान्य भी शामिल हुए।

14 अगस्त विभाजन विभीषिका दिवस

14 अगस्त विभाजन विभीषिका दिवस

14 अगस्त विभाजन विभीषिका दिवस

बता दें विभाजन विभीषिका दिवस हर साल भारत में 14 अगस्त को मनाया जाता है। यह दिन साल 1947 में भारत के विभाजन के दौरान लोगों के पीड़ाओं की याद में मनाया जाता है। इसे पहली बार 2021 में मनाया गया था।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article