IB MTS Tier 2 Admit Card 2026 Released: आईबी एमटीएस टियर 1 परीक्षा क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (IB MTS Tier 2 Admit Card 2026) खबर है। इंटेलिजेंस ब्यूरो ने मल्टी टास्किंग स्टाफ टियर 2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर (IB MTS Tier 2 Admit Card) दिया है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
बता दें आईबी एमटीएस टियर 2 की परीक्षा 12 जुलाई को आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा में उम्मीदवारों से 50 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा एक घंटे के लिए आयोजित कराई जाएगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए आसान स्टेप को फॉलो करें।
IB MTS Tier 2 Admit Card 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले mha.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर IB MTS Tier 2 Admit Card 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
IB MTS Tier 2 Admit Card: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी
- अभ्यर्थी का नाम
- माता पिता का नाम
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- परीक्षा का नाम
- परीक्षा का समय
- परीक्षा केंद्र का नाम
- परीक्षा केंद्र का पता
- हस्ताक्षर
IB MTS Tier 2 Admit Card 2026
यदि आपके एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी के नाम, परीक्षा केंद्र का नाम या किसी जानकारी में कोई श्रुटि पाई जाती हो तो तुरंत ऑफिशियल वेबसाइट पर मेल कर इसकी शिकायत दर्ज करवाएं। तुरंत इसमें करेक्शन करके आपको मेल किया जाएगा।
