लखनऊ

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी कार्यक्रम किए रद्द, जानें क्या है वजह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 16, 2023, 09:54 AM IST

अतीक अहमद की हत्या के बाद यूपी के सभी जिलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। इन सबके बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज अपने सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • शनिवार को अतीक अहमद की हुई थी हत्या
  • अशरफ को भी मारी गई थी गोली
  • प्रयागराज में वारदात

Atique Ahmed Murder Case Updates: अतीक अहमद का मारा जाना किसी बड़ी घटना से कम नहीं है। सियासी दलों की प्रतिक्रियाएं भी कुछ वैसी हैं। बीजेपी के नेताओं के मुताबिक पाप-पुण्य का फल यहीं मिलता है, समाजवादी पार्टी के मुताबिक यह आतंक की पराकाष्ठा है, ओवैसी के मुताबिक अब अल्पसंख्यक समाज के लोग महफूज नहीं है। लेकिन इन सबके बीच यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है। बताया जा रहा है कि वो हर पल की जानकारी ले रहे हैं। पुलिस के बड़े अधिकारियों का कहना है कि बहुत जल्द ही सीएम को पूरी जानकारी दी जाएगी।

जब योगी आदित्यनाथ भड़क उठे

बता दें कि 24 फरवरी को प्रयागराज के धूमनगंज इलाके में उमेश पाल पर हत्यारों ने गोलियां बरसा कर हत्या कर दी उस वक्त विधानसभा का सत्र चल रहा था। नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यही तो कानून का राज है। इसके साथ यह भी कहा कि आखिर बीजेपी की सरकार क्यों नहीं कुछ बोल रही है। बीएसपी ने नजदीकी के चलते सरकार कुछ कहने से बच रही है। उनके इस बयान पर नाराजगी जताते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि था कि सबको पता है कि अतीक अहमद को कौना पाल पोषा था। सरकार की नजह में अपराधी है, और जिस अतीक की बात कर रहे हो उसे मिट्टी में मिलाने का काम सरकार करेगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!