लखनऊ

लखनऊ में इस दिन सजेगा रोजगार मेला: 28 कंपनी होंगी शामिल; 25 हजार तक मिलेगी सैलरी

मुख्यमंत्री मिशन रोजगार योजना के तहत विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर 14 जुलाई को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) अलीगंज में एक विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेले सुबह 10 बजे शुरू होगा, जिसकी अध्यक्षता संस्थान के प्रधानाचार्य राज कुमार यादव करेंगे। इस मेले में 28 कंपनियाँ भर्ती के लिए उपस्थित रहेंगी।

Image

(सांकेतिक फोटो, तस्वीर साभार-Istock)

लखनऊ : मुख्यमंत्री मिशन रोजगार योजना के अंतर्गत, 14 जुलाई को अलीगंज के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) में विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर एक वृहद रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। इस मेले का उद्घाटन विधायक डॉ. नीरज बोरा द्वारा सुबह 10 बजे किया जाएगा। मेले में 28 से अधिक कंपनियां भाग ले रही हैं, जिनमें गोयल किचन इक्विपमेंट, हीरो मोटोकॉर्प, टाटा मोटर्स, और सुजलॉन एनर्जी जैसी प्रमुख कंपनियां शामिल हैं।

क्या लेकर आएं छात्र

अभ्यर्थियों का चयन रिटेन एग्जाम और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। मेले में भाग लेने के लिए, अभ्यर्थियों को अपने शैक्षिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति, बायोडाटा और अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा। चयनित अभ्यर्थियों के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी, जैसे कि ऑपरेटर, टेलीकॉलर, टेक्नीशियन, सुरक्षा गार्ड, और सोलर इंस्टालर।

क्या मानक हैं निर्धारित?

इस मेले में भाग लेने के लिए 8वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक, या किसी शॉर्ट टर्म कोर्स से प्रशिक्षित अभ्यर्थी पात्र होंगे। चयनित अभ्यर्थियों को मासिक वेतन 10,000 से 25,000 रुपये तक प्रदान किया जाएगा। यह मेला युवाओं के लिए रोजगार के अवसर प्रदान करने का एक महत्वपूर्ण कदम है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें