लखनऊ

लखनऊ में रहस्यमयी परिस्थितियों में बिजनेसमैन की मौत, घटना के बाद महिला मित्र फरार

लखनऊ में एक बिजनेसमैन की मौत हो गई है। वह राजस्थान के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि वह अपनी महिला मित्र के साथ एक होटल में रुके थे, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई, उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

Image

घटनास्थल की तस्वीर।

Photo : Times Now Digital

लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र स्थित होटल सैफरान में एक व्यापारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक की पहचान राजस्थान निवासी 44 वर्षीय निलेश भंडारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, निलेश भंडारी अपनी महिला मित्र आकांशा जैन के साथ होटल के कमरा नंबर 208 में ठहरे हुए थे। उन्होंने अपनी पत्नी डिम्पल के आधार कार्ड का उपयोग कर आकांशा को अपनी पत्नी बताकर होटल में प्रवेश किया था।

तबीयत बिगड़ने के बाद मौत

जानकारी के अनुसार, 18 तारीख को होटल पहुंचने के बाद, निलेश भंडारी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। होटल स्टाफ ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

महिला मित्र मौके से फरार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने होटल और अस्पताल दोनों जगहों का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस को पता चला कि निलेश भंडारी की महिला मित्र आकांशा जैन होटल से कुछ सामान लेने के बहाने अस्पताल से फरार हो गई है।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने आकांशा जैन की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही, निलेश भंडारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

गुजरात में यूनिफॉर्म सिविल कोड-2026 लागू: राष्ट्रपति की मिली हरी झंडी, शादी और लिव-इन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, उल्लंघन पर भारी जुर्माना

गुजरात में यूनिफॉर्म सिविल कोड-2026 लागू: राष्ट्रपति की मिली हरी झंडी, शादी और लिव-इन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, उल्लंघन पर भारी जुर्माना

'दूसरी पार्टी में नहीं जा रहा, रिश्ते अपनी जगह-मिशन बड़ा', आकाश आनंद ने मायावती से मांगी माफी, अशोक सिद्धार्थ पर फैसले का किया समर्थन

'दूसरी पार्टी में नहीं जा रहा, रिश्ते अपनी जगह-मिशन बड़ा', आकाश आनंद ने मायावती से मांगी माफी, अशोक सिद्धार्थ पर फैसले का किया समर्थन

9 साल का इंतजार भी नहीं ला सका राहत, बारापुला फेज-3 की दूसरी लेन खुलने के बाद भी क्यों लग रहा जाम

9 साल का इंतजार भी नहीं ला सका राहत, बारापुला फेज-3 की दूसरी लेन खुलने के बाद भी क्यों लग रहा जाम

यूपी कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी: अजय राय की होगी छुट्टी! अराधना मिश्रा 'मोना' बन सकती हैं नई प्रदेश अध्यक्ष, समझें नया सोशल फॉर्मूला

यूपी कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी: अजय राय की होगी छुट्टी! अराधना मिश्रा 'मोना' बन सकती हैं नई प्रदेश अध्यक्ष, समझें नया सोशल फॉर्मूला

Tamil Nadu: गांधी जयंती पर CM विजय ने लॉन्च की ‘वेट्री पयनम तिट्टम’ योजना, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स को बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा

Tamil Nadu: गांधी जयंती पर CM विजय ने लॉन्च की ‘वेट्री पयनम तिट्टम’ योजना, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स को बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा