लखनऊ

Balrampur News: धर्मांतरण के मामले में छांगुर बाबा पर गरजा योगी का बुलडोजर

Balrampur News: यूपी के बलरामपुर जिले में धर्मांतरण करने वाले एक छांगुर बाबा को गिरफ्तार किया गया है। लाइम लाइट में आने के बाद मालूम हुआ है कि हिंदू युवतियों को प्रेम जाल में फंसाकर उनका धर्मांतरण करने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड छांगुर बाबा ही था। योगी सरकार ने छांगुर बाबा के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया।

Image

धर्मांतरण के मामले में छांगुर बाबा पर गरजा योगी का बुलडोजर (फोटो- टाइम्स नाऊ नवभारत)

Balrampur News: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले का उतरौली कस्बा इस बार धर्मांतरण के मामले में छांगुर बाबा उर्फ जलालुद्दीन की गिरफ्तारी को लेकर चर्चा में छाया हुआ है। एटीएस यूपी ने लोगों का धर्म परिवर्नत करवाने वाले 50 हजार रुपये के इनामी छांगुर बाबा को गिरफ्तार किया है। उसके साथ एटीएस ने बाबा के साथ गिरोह की सदस्य नीतू उर्फ नसरीन को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने छांगुर बाबा और उसकी साथी नसरीन को कोर्ट में पेश किया, जिसके बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस बीच योगी सरकार ने धर्मांतरण करने वाले छांगुर बाबा द्वारा अवैध निर्माण की गई इमारतों पर बुलडोजर चलाया। यहां एक साथ सात बुलडोजर एक्शन में नजर आए।

धर्मांतरण करने वाला छांगुर बाबा गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि छांगुर बाबा उर्फ जलालुद्दीन का पुश्तैनी गांव रेहरा माफी है लेकिन विगत 10 सालों से बाबा उतरौला के मधुपुर गांव में रहता था। छांगुर बाबा पहले अंगूठी और नग बेचने का काम करता था। फिर धीरे धीरे वह मुंबई में मशहूर हाजी अली दरगाह पर भी अंगूठी व नग बेचने जाने लगा। जिसके बाद उसकी आर्थिक स्थिति बदल गई और वह ठाठ-बाट के साथ रहने लगा। इसके बाद छांगुर बाबा ने जमीनों की खरीद-फरोख्त में कदम बढ़ाया। बताया जा रहा है कि इसके बाद उसने पीर बनकर लोगों को दुआएं देने का काम किया।

ऐसे चर्चा में आया छांगुर बाबा

छांगुर बाबा चर्चा में तब आया जब उसने एक दंपत्ति का धर्मांतरण किया। इसके बाद लोगों ने उसका विरोध शुरू किया। धर्मांतरण के बाद बाबा ने युवक का नाम नवीन रोहरा से जमालुद्दीन किया और उसकी पत्नी का नाम नीतू से नसरीन किया। बाबा दंपत्ति की लग्जरी वाहन का अपने लिए प्रयोग करने लगा। मिली जानकारी के अनुसार, प्रेम जाल में फंसाकर हिंदू युवतियों का धर्मांतरण करवाने वाले गिरोह का मास्टरमाइड था ये बाबा।

इनामी बाबा गिरफ्तार

छांगुर बाबा को यूपी की एटीएस की टीम ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथ गिरोह में शामिल नीतू उर्फ नसरीन को भी गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि बाबा लाइम लाइट में भी नसरीन के आने के बाद आया। एटीएस ने दोनों को लखनऊ कोर्ट में पेश किया, जिसे बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरोह के सदस्यों के इस्लामी देशों की 40 से अधिक यात्राएं करने की बात भी सामने आई है। इस गिरोह के सदस्यों के बैंक अकाउंट में विदेशी फंडिंग तकरीबन 100 करोड रुपए की बताई जा रही है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article