लखनऊ

UP: मुरादाबाद में बीच सड़क BJP नेता की हत्या, तब तक बरसाते रहे गोलियां जब तक नहीं हो गई मौत; देखिए वीडियो

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Aug 11, 2023, 11:14 AM IST

अनुज चौधरी की हत्या का वीडियो भी सामने आया है। जो घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया था। सीसीटीवी में कैद हुई घटना में 34 वर्षीय चौधरी को एक सहयोगी के साथ टहलते हुए दिख रहे हैं, तभी मोटरसाइकिल पर तीन हमलावर आए और उन्होंने अनुज चौधरी पर गोलियों की बौछार कर दी।

यूपी में सरेआम बीजेपी नेता की हत्या कर दी गई है। यूपी पुलिस के अनुसार उत्तर प्रदेश के संभल के रहने वाले भाजपा नेता अनुज चौधरी की गुरुवार शाम उनके मुरादाबाद स्थित आवास के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारे अनुज चौधरी को तब तक गोली मारते रहे, जब तक वो मर नहीं गए।

सामने आया वीडियो

अनुज चौधरी की हत्या का वीडियो भी सामने आया है। जो घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया था। सीसीटीवी में कैद हुई घटना में 34 वर्षीय चौधरी को एक सहयोगी के साथ टहलते हुए दिख रहे हैं, तभी मोटरसाइकिल पर तीन हमलावर आए और उन्होंने अनुज चौधरी पर गोलियों की बौछार कर दी।

मारते रहे गोली

वीडियो में दिख रहा है कि हमलावर पीछे से आए और गोली मार दी, इसके बाद उनके साथ चल रहे शख्स ने उन्हें उठाने की कोशिश की। इतने में हमलावर बाइक से उतरे और अनुज चौधरी पर गोलियों की बारिश कर दी। बचाने की कोशिश कर रहा शख्स जान बचाने के लिए वहां से हट जाता है। हमलावर जब कंफर्फ हो गए कि अनुज चौधरी मर चुके हैं, तब वो वहां से फरार हो गए।

4 के खिलाफ मामला दर्ज

बाद में अनुज चौधरी को मुरादाबाद के ब्राइटस्टार अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना को लेकर पुलिस ने बताया है, चार संदिग्धों को आरोपित किया गया है और उन्हें पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

जांच में जुटी टीमें

मुरादाबाद पुलिस ने एक बयान में कहा, "दो पक्षों के बीच आपसी दुश्मनी थी। चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें गठित की गई हैं। वांछित आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।"

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article