लखनऊ

Lucknow के इस इलाके में बिना मान्यता के चल रहे थे 20 स्कूल, BEO ने किया नोटिस जारी, तीन दिन में डिटेल्स नहीं दी तो होगी कार्रवाई

Lucknow News: यूपी की राजधानी लखनऊ के बीकेटी क्षेत्र में बिना मान्यता के चल रहे 20 निजी स्कूलों की पहचान की गई है। यह स्कूलों को मान्यता संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराने में असल रहे, जिसके चलते बीकेटी के बीईओ ने इन स्कूलों को नोटिस जारी किया और तीन दिन में जवाब मांगा है।

Image

लखनऊ के बीकेटी इलाके में बिना मान्यता प्राप्त स्कूलों को नोटिस जारी (फोटो - Canva)

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बिना मान्यता प्राप्त चल रहे 20 स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इन स्कूलों के पास आवश्यक दस्तावेज न होने के कारण नोटिस जारी करते हुए तीन दिन में जवाब मांगा गया है। बता दें कि लखनऊ में चल रहे यह 20 स्कूल बीकेटी क्षेत्र में चल रहे थे। शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर करने के लिए और एडी बेसिक श्याम किशोर तिवारी द्वारा कुछ दिन पहले ही गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश जारी किए गए थे। इसके तहत निरीक्षण करते हुए बीकेटी इलाके के 20 निजी स्कूलों को के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, जब इन स्कूलों का निरीक्षण किया गया तो इनके पास मान्यता के संबंधित आवश्यक दस्तावेज, जैसे यू डायस कोड समेत कई अन्य दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे। जिसके बाद बीकेटी के बेसिक शिक्षा अधिकारी (BEO) प्रीति शुक्ला ने बताया कि इस मामले में कार्रवाई के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। इसके तहत, बीईओ ने निजी स्कूलों का औचक निरीक्षण किया और उनसे मान्यता, यू डायस कोड और अन्य आवश्यक जानकारियों की मांग की।

तीन दिनों दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए नोटिस जारी

बता दें कि स्कूलों के प्रबंधन द्वारा संतोषजनक उत्तर न मिलने पर स्कूलों को तीन दिन के भीतर सभी दस्तावेज प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। यदि स्कूलों द्वारा आवश्यक साक्ष्य उपलब्ध कराए जाते हैं, तो उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी। यह कदम शिक्षा की गुणवत्ता और मान्यता के महत्व को सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article