लखनऊ

बरेली में CCTV कैमरे में कैद हुई दंबगई, होमगार्ड को बोनट पर लटकाकर 5 KM तक भगाई कार

बरेली में कोतवाली थाना क्षेत्र के चौपाला पुल पर होमगार्ड ने एक कार चालक को वन-वे ट्रैफिक में घुसने से रोका। जिसपर कार चालक ने तेज रफ्तार से कार आगे बढ़ाते हुए होमगार्ड को बोनट पर लटका लिया और 5 किमी तक कार को भगाता रहा। इस दौरान राहगीरों ने उसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम का भी गठन किया है।

Image

होमगार्ड को बोनट पर लटकाकर भगाई कार

Bareilly Crime News: बरेली की सड़कों पर एक बार फिर दबंगई का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक कार चालक ने होमगार्ड को बोनट पर लटकाकर 5 किमी तक घुमाया। जिसके बाद आरोपी चालक ने होमगार्ड को सड़क पर फेंक दिया और मौके से फरार हो गया। भागते समय आरोपी ने ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर (TSI) की सरकारी कार में भी टक्कर मार दी। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी चालक की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

वन वे ट्रैफिक में घुसने से रोक रहा था होमगार्ड

यह सनसनीखेज वारदात कोतवाली थाना क्षेत्र के चौपाला पुल की है। जहां होमगार्ड को एक तेज रफ्तार कार चालक को ट्रैफिक नियम तोड़ने से रोकना भारी पड़ गया। होमगार्ड आरोपी कार चालक को वन वे ट्रैफिक में घुसने से रोक रहा था। लेकिन चालक ने गाड़ी को रोकने की बजाय होमगार्ड को कार की बोनट पर लटका लिया और गाड़ी को करीब 5 किमी तक दौड़ाता रहा।

आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम गठित

बताया जा रहा है कि जब होमगार्ड ने कार को रुकवाने की कोशिश की तो आरोपी ने गाड़ी को तेज रफ्तार से आगे बढ़ा दिया। जिस कारण होमगार्ड सीधे कार की बोनट पर चढ़ गया। जिसके बाद आरोपी कार चालक ने जान बूझकर उसे उतरने का मौका नहीं दिया और होमगार्ड को मिशन कंपाउंड तक घसीटता हुआ ले गया। वहां आरोपी उसे सड़क पर फेंककर फरार हो गया। इस घटना का वीडियो चौपला पुल पर लगे सीसीटीवी कैमरों और राहगीरों के मोबाइल में कैद हो गया। पुलिस कार नंबर के आधार पर आरोपी कार चालक की पहचान कर रही है। पुलिस ने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!