लखनऊ

Bahraich: 7 साल पहले नाबालिग से किया था दुष्कर्म, मिली 20 साल की कैद; 70 हजार का जुर्माना

उत्तर प्रदेश के बहराइच में नाबालिग से रेप केस में पॉक्सो कोर्ट ने एक अपराधी को 20 साल की जेल और 70 हजार का जुर्माना लगाया है। मामला 2017 का है, जब युवक ने एक 16 साल की बच्ची का अपहरण कर उसका रेप किया किया था-

Image

रेप केस में आरोपी को 20 साल की जेल

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल
KEY HIGHLIGHTS
  • आरोपी को 20 साल की जेल
  • 70 हजार का जुर्माना
  • साल 2017 के रेप केस में सुनवाई

Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच में जिले की विशेष पॉक्सो अदालत ने करीब सात साल पहले 16 साल के नाबालिग से दुष्कर्म करने के दोषी व्यक्ति को 20 साल सश्रम कारावास की सज़ा सुनाई है। उस पर 70,000 रुपये का जुर्माना लगाया है। विशेष जिला शासकीय अधिवक्ता (पाक्सो) संत प्रताप सिंह ने बुधवार को बताया कि सुजौली थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने श्याम सुन्दर के खिलाफ 26 नवंबर, 2017 को अपनी 16 साल की नाबालिग बेटी का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था।

आरोपी को 20 साल की कैद

सुजौली थाना की पुलिस ने 11 दिसंबर 2017 को पीड़िता के पिता की तहरीर पर धारा 120 बी (अपराधिक साजिश), 363 (अपहरण), 366 (नाबालिग से दुष्कर्म और विवाह के लिए दबाव बनाना) तथा पॉक्सो अधिनियम की सुसंगत धारा के तहत आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। जिसके तरह आरोपी को अब 20 साल की सजा और 70 हजार का जुर्माना लगाया गया है।

आरोपी पर 70 हजार का जुर्माना

उन्होंने बताया कि मंगलवार को विशेष अपर सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो) दीपकान्त मणि ने अभियुक्त श्याम सुन्दर को दोषी करार देते हुए उसे 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई और उस पर 70,000 रुपये का जुर्माना लगाया। अदालत ने जुर्माने की संपूर्ण धनराशि पीड़िता को देने का आदेश दिया है।

(इनपुट-भाषा)

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article