लखनऊ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में अयोध्या दीपोत्सव 2025 की तैयारियां तेज

अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में भव्य दीपोत्सव की तैयारियां चल रही हैं। दीपोत्सव कर विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है, अयोध्या के 56 घाटों पर दीयों की अद्भुत आभा सजेगी और घाटों की मार्किंग का कार्य भी शुरू हो चुका है। तीस हजार स्वयंसेवक इस भव्य आयोजन को गति देंगे।

Image

2024 में हुए दीपोत्सव की भव्य तस्वीर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित होने वाले दीपोत्सव 2025 की भव्य तैयारियां प्रारंभ हो चुकी हैं। भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या को आलोकित करने के इस विश्वविख्यात आयोजन के लिए अब घाटों पर मार्किंग का कार्य तेजी से चल रहा है।

कुलपति के निर्देशन में घाटों की सफाई और मार्किंग का कार्य जारी

कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह के निर्देशन में विश्वविद्यालय की टीम घाटों को व्यवस्थित व आकर्षक बनाने में जुटी है। दीपोत्सव के नोडल अधिकारी प्रो. संत शरण मिश्र ने बताया कि स्वयं की देखरेख में घाटों की साफ-सफाई के बाद मार्किंग का कार्य प्रारंभ करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि दीयों की सुंदर सजावट के लिए प्रत्येक ब्लॉक में 4.5 स्क्वायर फीट का क्षेत्र चिह्नित किया जा रहा है, जबकि श्रद्धालुओं के आवागमन हेतु ढाई फीट का रास्ता छोड़ा गया है।

56 घाटों पर सजेगी दीयों की अलौकिक छटा

दीपोत्सव के लिए कुल 56 घाटों की पहचान की गई है, जिन पर लाखों दीपों की ज्योति से अयोध्या जगमगाएगी। मार्किंग कमेटी के संयोजक डॉ. रंजन सिंह (विभागाध्यक्ष, माइक्रोबायोलॉजी) एवं उनकी टीम यह कार्य एक सप्ताह के भीतर पूरा कर लेंगी।

तीस हजार स्वयंसेवक देंगे आयोजन को गति

विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि दीपोत्सव के सफल संचालन हेतु तीस हजार स्वयंसेवकों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अंतिम चरण में है। साथ ही शीघ्र ही दीपों की आपूर्ति प्रक्रिया भी प्रारंभ की जाएगी।

अयोध्या बनेगी विश्व पटल पर प्रकाश की नगरी

यह भव्य दीपोत्सव न केवल अयोध्या की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान को विश्व पटल पर और उजागर करेगा, बल्कि 'राम की नगरी प्रकाश की नगरी' का संदेश एक बार फिर संपूर्ण विश्व तक पहुंचाएगा।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article