लखनऊ

संभल में मिला एक और प्राचीन कूप, अतिक्रमण हटाने का काम जारी

यूपी के संभल में एक और प्राचीन कूप मिला है। बताया जा रहा है कि काफी साल पहले इसे मिट्टी डालकर बंद कर दिया गया था, जो अब खुदाई में मिला है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

उत्तर प्रदेश के संभल में हरिहर मंदिर के पास एक और प्राचीन कूप की खुदाई का काम प्रशासन ने शुरू कराया है। इस कूप को कुछ साल पहले मिट्टी डालकर बंद कर दिया गया था। इस कूप के आसपास से अतिक्रमण को हटाने का काम काफी तेज गति से हो रहा है। संभल के एएसपी श्रीश चंद्र ने बताया कि कूप के आसपास के लोगों ने जानकारी दी है कि यहां एक कूप को अवैध रूप से छिपा दिया गया था। इस कूप के अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। इस मामले की जांच की जाएगी और जरूरत पड़ने पर आवश्यक कार्रवाई भी की जाएगी।

सैंकड़ों वर्ष पुराना है कूप

आसपास के बुजुर्गों ने बताया है कि यह कूप सैकड़ों वर्ष पुराना है। स्थानीय निवासी संजय पोली ने बताया कि यह कूप प्राचीन कूपों में से एक है, यह जो 19 कूप बताए जा रहे हैं, उनमें से एक है। यह हरिहर मंदिर के निकट है। इसी कारण यह बहुत ही पूजनीय स्थल में शामिल रहा है।

क्या रहा है इतिहास?

उन्होंने बताया कि पहले महिलाएं मां बनने या शादी के बाद नई बहू के पूजन के लिए यहां आती थीं। लोगों ने याचिका डालकर निवेदन किया था। उसके बाद कूप को अतिक्रमण मुक्त करने की कार्रवाई की जा रही है। यह उम्मीद है कि निश्चित तौर पर कूप लोगों को मिलेगा।

पौराणिक काल में भी जिक्र

उन्होंने आगे बताया कि यहां पर ज्यादातर चीजें प्राचीन हैं। उनके स्वरूपों में बदलाव किया गया है। जब भी खुदाई होगी तो उसका प्राचीन स्वरूप सामने आएगा। जानकारी के मुताबिक, संभल के पौराणिक काल में सामने आए नक्शे में भी इस कूप को दर्शाया गया है। फिलहाल खुदाई के दौरान किसी तरह का हंगामा या अव्यवस्था नहीं फैले, इसे देखते हुए पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती भी की गई है।

इनपुटः आईएएनएस

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article