लखनऊ

खेत की जुताई ने खोले इतिहास के पन्ने, शाहजहांपुर में मिला प्राचीन हथियारों का जखीरा; ASI को दी गई सूचना

Shahjahanpur News: शाहजहांपुर के एक गांव में खेत की जोतते समय प्राचीन समय के हथियार निकले हैं। इन हथियारों में तलवारें, भाला और बरछी, खंजर समेत कई अन्य तरह के हथियार भी शामिल हैं। फिलहाल मौके पर निगोही पुलिस और राजस्व विभाग के लोग मौजूद हैं। पुरातत्व विभाग को इसकी सूचना दे दी गई-

Image

शाहजहांपुर में खेत की जुताई में मिले प्राचीन समय के हथियार

Photo : Times Now Digital

Shahjahanpur News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में खेत जोतते समय खेत के अंदर प्राचीन समय के हथियार निकले हैं। इनमें तलवारें, भाला और बरछी, खंजर समेत अन्य हथियार शामिल हैं। खेत में प्राचीन हथियार मिलने की सूचना पाकर क्षेत्रीय विधायक सलोना कुशवाहा और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही भारतीय पुरातत्व विभाग को भी इसकी जानकारी दे दी गई है।

खुदाई के समय आई आवाज

जानकारी के अनुसार, यह मामला निगोही थाना क्षेत्र के ढकिया तिवारी गांव का है। ढकीया गांव के रहने वाले बाबू राम ने बताया कि पहले यहां पर खेड़ा था, कुछ दिन पहले जेसीबी से खेत की मिट्टी निकलवाई थी। खेत की मिट्टी निकलने के बाद आज पहली बार खेत जोत रहे थे, तभी हल से किसी लोहे के टकराने की आवाज सुनाई दी। फिर देखा तो वहां से पुराने समय की तलवार, खंजर, बरछी और बंदूके निकली।

जंगल की आग की तरह फैली खबर

फिलहाल मौके पर निगोही पुलिस और राजस्व विभाग के लोग मौजूद हैं और पुरातत्व विभाग को सूचना दे दी गई। वहीं, इसकी जानकारी क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। हथियारों को देखने वालों का मेला लगा हुआ है। सूचना पर तिलहर विधायक सलोना कुशवाह भी मौके पर पहुंचे हैं। पुरातत्व विभाग को इसकी जानकारी दे दी गई है उसकी टीम भी जल्दी वहां पहुंचेगी और यह पता लगाएगी कि यह हथियार कितने पुराने हैं।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article