देश

The Kerala Story पर 'लव जिहाद' का जिक्र छेड़ बोले बागेश्वर वाले बाबा- बहन-बेटियां जागें; साध्वी प्रज्ञा का दावा- भोपाल में भी ऐसे हालात

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated May 9, 2023, 10:20 AM IST

The Kerala Story Latest Update in Hindi: दरअसल, सुदीप्तो सेन की ओर से निर्देशित और विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्मित "दि केरला स्टोरी" में दिखाया गया है कि कैसे केरल की महिलाओं का धर्म इस्लाम में परिवर्तित किया गया और इस्लामिक स्टेट आतंकवादी समूह में भर्ती किया गया। यह फिल्म पांच मई, 2023 को रिलीज हुई थी।

The Kerala Story Latest Update in Hindi: सियासी विवाद के घेरे में आई फिल्म दि केरला स्टोरी को मध्य प्रदेश में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का पुरजोर समर्थन मिला है। उन्होंने इस मसले पर 'लव जिहाद' का जिक्र छेड़ते हुए कहा है कि हिंदू बहन-बेटियों को अब जाग जाना चाहिए। बकौल शास्त्री, "सच्चाई एक न एक दिन सामने निकलकर आती ही है। मौजूदा समय में हर सनातनी हिंदू सत्य को प्रस्तुत कर रहा है। लव जिहाद के विषय पर हम आपसे यही प्रार्थना करते हैं कि अब हमारी बहन-बेटियों को जागना चाहिए।"

इस बीच, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की भोपाल से लोकसभा सदस्य साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने दावा किया कि विवादित फिल्म में जिस तरह की स्थिति दिखाई गई है, वैसे ही हालात मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी हैं। फिल्म के बारे में पूछे जाने पर बताया कि उन्होंने फिल्म नहीं देखी है, पर पीड़ितों के वीडियो देखे हैं जिनकी कहानियों को फिल्म में दिखाया गया है। फिल्म तीन व्यक्तियों की सच्ची कहानियों पर आधारित है (फिल्म में चित्रित पात्रों के माध्यम से बताई गई) लेकिन "हजारों लोगों" ने ऐसी परिस्थितियों का सामना किया है।

बकौल ठाकुर, "यह अकेले केरल में नहीं हो रहा है। भोपाल में भी यह बड़े पैमाने पर हो रहा है। हमें ऐसे मामलों की जानकारी मिलती रही है। मैंने पहले भी मीडिया को बताया था कि लड़कियों को 'लव जिहाद' में फंसाया जा रहा है और उन पर अत्याचार हो रहे हैं।" उन्होंने आगे कहा, ‘‘एक साजिश रची गई है जिसके तहत हिंदू लड़के और लड़कियों को धर्मांतरित किया जा रहा है, प्रताड़ित किया जा रहा है और आतंकवाद के लिए प्रेरित किया जा रहा है। धर्म परिवर्तन कर उन्हें देश के खिलाफ खड़ा किया जा रहा है।’’

दरअसल, 'लव जिहाद' एक ऐसा शब्द है, जिसका इस्तेमाल अक्सर दक्षिणपंथी कार्यकर्ता कथित तौर पर एक चाल के तहत मुस्लिम पुरुषों द्वारा शादी के माध्यम से हिंदू महिलाओं को धर्म परिवर्तन के लिए लुभाने का आरोप लगाने के लिए करते हैं, जबकि एक्ट्रेस अदा शर्मा अभिनीत फिल्म 'दि केरला स्टोरी' की कहानी महिलाओं के एक ऐसे कथित समूह के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें धर्म परिवर्तन के लिए और आतंकवादी संगठन आईएसआईएस में शामिल होने के लिए मजबूर किया जाता है। इस फिल्म को लेकर बड़ा विवाद भी हुआ है और इसे नफरत फैलाने का जरिया बताया गया। (पीटीआई-भाषा इनपुट्स के साथ)

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनों के बाद दिल्ली पुलिस सख्त: इंटेलिजेंस सिस्टम होगा मजबूत, फंडिंग से लेकर ठहरने तक की होगी जांच

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनों के बाद दिल्ली पुलिस सख्त: इंटेलिजेंस सिस्टम होगा मजबूत, फंडिंग से लेकर ठहरने तक की होगी जांच

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द