लखनऊ

अब्बास अंसारी को हेट स्पीच मामले में 2 साल की सजा, खत्म हुई विधायक की सदस्यता

मुख्तार अंसारी के बेटे और मऊ सदर विधायक अब्बास अंसारी को कोर्ट ने हेट स्पीच मामले में 2 साल की सजा सुनाई है। कोर्ट के इस फैसले के बाद विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे ने अब्बास अंसारी की विधायक सदस्यता खत्म होने की घोषणा करते हुए रिक्त स्थान की सूचना चुनाव आयोग की दी।

Image

अब्बास अंसारी को हेट स्पीच मामले में 2 साल की सजा

UP: उत्तर प्रदेश के मऊ सदर विधायक अब्बास अंसारी की विधायक सदस्यता खत्म हो गई है। इसकी सूचना खुद विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे द्वारा दी गई। विशेष रूप से रविवार यानी आज छुट्टी होने के बावजुद कार्यालय खोला गया और चुनाव आयोग को रिक्त सीट की जानकारी देने के लिए पत्र भेजा गया। विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे ने रिक्त सीट घोषणा शनिवार को मऊ कोर्ट द्वारा हेट स्पीच केस में सजा सुनाने के बाद आज रविवार को की।

मऊ कोर्ट ने हेट स्पीच केस में अब्बास अंसारी को दोषी करार किया

शनिवार को मऊ कोर्ट ने हेट स्पीच केस में सदर विधायक अब्बास अंसारी और उसके चाचा मंसूर अंसारी को दोषी करार करते हुए सजा सुनाई। जानकारी के लिए बता दें कि कोर्ट ने अब्बास अंसारी को 2 साल की और मंसूर अंसारी को 6 महीने की सजा सुनाई है। इसके साथ ही 11 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

विधायक की सदस्यता हुई समाप्त

जनप्रतिनिधित्व अधिनियम के अनुसार, यदि किसी विधायक को 2 साल या उससे अधिक की सजा सुनाई जाती है, तो इससे उनकी विधानसभा की सदस्यता अपने आप समाप्त हो जाती है। इसके तहत जिस समय अब्बास अंसारी को 2 साल की सजा सुनाई गई, उनकी विधानसभा की सदस्यता समाप्त हो गई। यही कारण है कि आज विशेष रूप से कार्यालय खोला गया और रिक्त स्थान की जानकारी चुनाव आयोग को दी गई।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article