लखनऊ

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, 04 अक्टूबर 2023: यूपी में मिला ISIS का संदिग्ध आतंकी, देवरिया हत्याकांड में घायल बच्चे से मिले CM Yogi

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 4, 2023, 08:16 AM IST

Uttar Pradesh News in Hindi, Uttar Pradesh Ki Taaja Khabar (आज की उत्तर प्रदेश की ताजा न्यूज लाइव, आज के उत्तर प्रदेश समाचार) 04 अक्टूबर 2023: खबरों की इस कड़ी में आज हम आपको उत्तर प्रदेश बड़ी खबरें बताएंगे। ये है आज की ताजा खबरेंः

Image

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, 04 अक्टूबर 2023: यूपी में मिला ISIS का संदिग्ध आतंकी, देवरिया हत्याकांड में घायल बच्चे से मिले CM Yogi

Uttar Pradesh Ki Taaja Khabar (आज की उत्तर प्रदेश की ताजा न्यूज लाइव, आज के उत्तर प्रदेश समाचार) 04 अक्टूबर 2023 LIVE : सआदतगंज में आईएसआईएस का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद रिजवान अशरफ के ठिकानों का पता चला है। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वीएम हॉल और नार्थ एसएस हॉल में गोली चलाने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यूपी के प्रयागराज में होने वाली 8 अक्टूबर को एयर शो में लड़ाकू विमान मिग-21 आखिरी बार उड़ान भरेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एशियाई खेलों में गोल्ड जीतने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों-कस्बों की सभी छोटी-बड़ी खबरें आप एक साथ इस जगह पढ़ पाएंगे। दिनभर आप इस पेज पर बने रहे और अपने इलाके की लेटेस्ट अपडेट जानते रहें। इन्हीं खबरों के साथ ही इन्हीं राज्यों के प्रमुख समाचार इस प्रकार हैः

  • यूपी के सआदतगंज में आईएसआईएस का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद रिजवान अशरफ के ठिकानों का पता चला है। दरअसल, बताया जा रहा है संदिग्ध आतंकी मोअज्जम नगर में एक डॉक्टर के मकान में किराए पर रह रहा था।
  • अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वीएम हॉल और नार्थ एसएस हॉल में गोली चलाने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें सोमवार को इस गोलीकांड में तीन लोग घायल हो गए थे।
  • यूपी में मदरसों के छात्र-छात्राओं को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए योगी सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। इसके लिए सरकार मदरसों के पाठ्यक्रम में डिजिटल लिट्रेसी, कोडिंग एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को शामिल करने जा रही है।
  • यूपी के प्रयागराज में होने वाली 8 अक्टूबर को एयर शो में लड़ाकू विमान मिग-21 आखिरी बार उड़ान भरेंगे। दरअसल, मिग-21 अपने अंतिम फ्लाईपास्ट में 'बादल' नामक एक तीर के फॉर्मेशन में दो राफेल के साथ एक साथ उड़ान भरेंगे।
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एशियाई खेलों में गोल्ड जीतने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी है। बता दें भाला फेंक में स्वर्ण पदक अनु रानी ने हासिल की है। वहीं, 5000 मीटर दौड़ में पारुल चौधरी ने अपने नाम स्वर्ण पदक दर्ज की है।
  • यूपी में सभी गांवों को परिवहन सेवा से जोड़ने के लिए प्रशासन ने निर्देश दिए है। इस परिवहन सेवा में 4,593 जो परिवहन सेवा से वंचित है। हालांकि इसके लिए दिसंबर तक का समय दिया गया है।
  • यूपी में हुए देवरिया कांड के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 03 अक्टूबर को यहां के बाबा राघव दास गोरखपुर मेडिकल कॉलेज का दौरा किया और देवरिया के रुद्रपुर क्षेत्र में सोमवार को हुए सामूहिक हत्याकांड में घायल आठ वर्षीय बच्चे से मुलाकात की।
  • रेल से सफर करने वाले यात्रियों के रेलवे ने बड़ी खुशखबरी दी है। दरअसल, अगले साल की शुरूआत से दिल्ली से वाराणसी के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में दो स्लीपर कोच लगाए जाएंगे।
  • सहारनपुर के गंगोह में घरेलू विवाद मामले में एक नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस चौकी पहुंची भाजपा से जुड़ी महिला और पुलिसकर्मियों के बीच नोंकझोंक हो गई। इसके बाद गुस्साएं गांव वालों ने पुलिस चौकी पर जमकर हंगामा कर दिया।
  • अयोध्या के डोगरा रेजिमेंटल सेंटर में पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया था, जिसमें 94 अग्निवीर जवानों ने अपनी ट्रेनिंग पूरी की। इसके बाद उन्हें मंगलवार को सेना में भर्ती किया गया।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article