Uttar Pradesh Ki Taaja Khabar (आज की उत्तर प्रदेश की ताजा न्यूज लाइव, आज के उत्तर प्रदेश समाचार) 03 अक्टूबर 2023 LIVE : माफिया अतीक अहमद के दो नाबालिग बेटे को कस्टडी रिमांड में लेने के मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी। ज्ञानवापी विवाद मामले में ASI की टीम आज 60वें दिन का सर्वेक्षण करेगी। अंतरराष्ट्रीय जाट संसद में केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान के बयान पर सियासत गरमा गई है। वहीं, संभल जिले के रजपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर खेत में एक युवक और युवती के शव पेड़ से लटके मिले। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों-कस्बों की सभी छोटी-बड़ी खबरें आप एक साथ इस जगह पढ़ पाएंगे। दिनभर आप इस पेज पर बने रहे और अपने इलाके की लेटेस्ट अपडेट जानते रहें। इन्हीं खबरों के साथ ही इन्हीं राज्यों के प्रमुख समाचार इस प्रकार हैः
- माफिया अतीक अहमद के दो नाबालिग बेटे को कस्टडी रिमांड में लेने के मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी। बता दें इससे पहले 28 अगस्त को इस मामले में सुनवाई हुई थी।
- ज्ञानवापी विवाद मामले में ASI की टीम आज 60वें दिन का सर्वेक्षण करेगी। बता दें महज तीन दिन बाद यानि की 6 अक्टूबर को जिला आदालत में रिपोर्ट सौंपी जाएगी।
- श्री कृष्ण जन्मस्थान शाही ईदगाह मस्जिद विवाद मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। बता दें इससे पहले 21 जुलाई को सुनवाई के दौरान न्यायालय में चल रहे केसों का हाई कोर्ट में स्टेटस जानने के लिए रिपोर्ट मंगाई थी।
- मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में सपा और कांग्रेस के बीच सीटों के बटवारों को लेकर खुलासा हो सकता है। बताया जा रहा है कि समाजवादियों ने 12 सीटें मांगी है। हालांकि जानकारों की मानें तो 10 से 12 सीटों के बीच बात बन सकती है।
- असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के मुस्लिम वोटों को लेकर दिए बयान पर संभल के सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि मुसलमान उन्हें खुद वोट नहीं देना चाहते।
- अंतरराष्ट्रीय जाट संसद में केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान के बयान पर सियासत गरमा गई है। दरअसल, उन्होंने पश्चिम उत्तर प्रदेश को अलग राज्य बनाने की मांग कर दी। जिसको वोटों की राजनीति बताया जा रहा है।
- संभल जिले के रजपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर खेत में एक युवक और युवती के शव पेड़ से लटके मिले। पुलिस ने यह जानकारी दी और आशंका जतायी कि दोनों ने प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या की है।
- उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (STF) और वन विभाग के संयुक्त अभियान में वन्यजीवों की तस्करी करने वाले गिरोह के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया।
- इटावा जिले में ट्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गयी। वहीं, बुजुर्ग को बचाने की कोशिश में एक दूसरा व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हालांकि इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।
